CG: पानी से भरे गड्ढे में दो बच्चों की डूबकर मौत… निर्माणाधीन मकान के लिए खोदा गया था गड्ढा, पास ही खेलने के दौरान गिरे

          राजधानी रायपुर में दो बच्चों के पानी में डूबने से मौत हो गई है। - Dainik Bhaskar

          राजधानी रायपुर में दो बच्चों के पानी में डूबने से मौत हो गई है।

          छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में दो बच्चों की पानी में डूबने से मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि ये बच्चे मंगलवार की दोपहर निर्माणाधीन मकान की खाली जमीन में भरे पानी में खेल रहे थे। इसी जगह पर मौजूद गड्ढे में डूबकर उनकी मौत हो गई। ये पूरा मामला आजाद चौक थाना क्षेत्र का है।

          ये दोनों बच्चें अश्वनी नगर और लाखेनगर के रहने वाले है। इसमें मोहम्मद आवेश की उम्र 10 साल के करीब थी। तो वहीं दूसरा बच्चा आबिद खत्री 12 साल का था। उन्होंने वहां पर पानी भरा देखकर खेलने की सोची। उन्हें खाली जमीन में पानी भरे होने के कारण गड्ढे का अंदाजा नही था।

          वे वहां पर मस्ती करते हुए नहाने लगे। इसी बीच अचानक अंदर मौजूद गहरे गड्ढे में डूब गए। बताया जा रहा है कि एक बच्चे की मौकें पर ही मौत हो गई जबकि दूसरे बच्चें को एम्स अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उसने दम तोड़ दिया।

          आसपास मौजूद लोगों ने बच्चों को बाहर निकाला।

          आसपास मौजूद लोगों ने बच्चों को बाहर निकाला।

          जमीन मालिक पर लापरवाही का आरोप,FIR की मांग

          जानकारी के मुताबिक, इस जगह पर 2 महीने पहले एक पुराने घर को गिराया गया था। जमीन मालिक वहां पर नया घर बनवा रहा था। बारिश होने की वजह से वहां कई फीट तक पानी भरा हुआ था। जमीन मालिक ने सुरक्षा के लिए किसी भी प्रकार की व्यवस्था नहीं की थी। न ही वहां पर कोई बाउंड्री वॉल थी और न ही शेड की बैरिकेडिंग थी।

          इस मामले में परिजनों का आरोप है कि जमीन में गड्ढा खोदकर लापरवाही पूर्वक छोड़ दिया गया था। जिससे अनजाने में बच्चों की डूब कर मौत हुई है। इस मामले में उन्होंने कड़ी कार्रवाई मांग की है।

          इस मामले में परिजनों का आरोप है कि जमीन में गड्ढा खोदकर लापरवाही पूर्वक छोड़ दिया गया था।

          इस मामले में परिजनों का आरोप है कि जमीन में गड्ढा खोदकर लापरवाही पूर्वक छोड़ दिया गया था।

          सूखे कपड़े बाजू में रखें हुए मिले

          जानकारी के मुताबिक मृतक बच्चों के कपड़े जमीन के बाजू में रखे हुए थे। वे पानी में नहाने के लिए उतरे थे। इसी दौरान जब बच्चें डूबने लगे तो उन्होंने आवाज लगाई। तभी वहां से गुजर रहे एक युवक ने देख लिया। वो इन्हें बचाने के लिए पानी में कूद गया। लेकिन तब तक देर हो चुकी थी।

          इस मामलें को लेकर आजाद चौक थाना CSP मयंक गुर्जर ने कहा कि पुलिस ने फिलहाल मामले में मर्ग कायम कर लिया है। आगे सभी पक्षों पर जांच की जा रही है। यदि कोई दोषी पाया जाता है तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।



                    Hot this week

                    KORBA : जिला रोजगार कार्यालय में रोजगार मेला कल

                    कोरबा (BCC NEWS 24): जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन...

                    KORBA : हुनर से आत्मनिर्भरता की नई पहचान, धान-चावल से बनी राखियों ने बटोरी खूब सराहना

                    स्थानीय संसाधनों से सजी अनूठी राखियां, महतारी वंदन योजना...

                    Related Articles

                    Popular Categories