Thursday, February 19, 2026

              CG: एक्स गर्लफ्रेंड और उसके पिता का अपहरण… पुलिस वाले बनकर पहुंचे आरोपी, मास्टरमाइंड है 4 बच्चों का पिता; शादीशुदा होने पर युवती ने छोड़ा था

              महिला समेत 6 आरोपियों को पुलिस ने किडनैपिंग मामले में गिरफ्तार कर लिया है।

              कांकेर: जिले में युवती और उसके पिता को किडनैप कर लिया गया। अंतागढ़ में शादीशुदा युवक ने अपने साथियों के साथ वारदात को अंजाम दिया। किडनैप की गई लड़की आरोपी की एक्स गर्लफ्रैंड बताई जा रही है। आरोपियों ने खुद को पुलिसकर्मी भी बताया।

              आरोपियों ने बीच रास्ते में पिता को छोड़ भी दिया। जिसके बाद लड़की के पिता ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस एक्शन में आई और सभी 6 आरोपियों को कुछ ही घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया गया। मामला अंतागढ़ थाना क्षेत्र का है।

              कांकेर SP दिव्यांग पटेल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि घटना मंगलवार दोपहर की है। अंतागढ़ थाना क्षेत्र की रहने वाली 22 साल की युवती अपने पिता के साथ घर में थी, तभी एक स्कॉर्पियो वाहन में सवार 5 लोग उनके यहां पहुंचे थे।

              खुद को बताया पुलिस का जवान

              वाहन से उतरे आरोपियों ने खुद को अंतागढ़ पुलिस का जवान बताया। जिसके बाद युवती और उसके पिता को अपने साथ चलने के लिए कहा। इसके बाद दोनों को कार में बैठाकर ले गए। कुछ देर में ही जब युवती का पूर्व प्रेमी भावसिंह बघेल कार में सवार हुआ, तो युवती को पूरा माजरा समझ में आ गया।

              कांकेर SP दिव्यांग पटेल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी घटना की जानकारी।

              कांकेर SP दिव्यांग पटेल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी घटना की जानकारी।

              युवती को लेकर नारायणपुर की ओर भागे थे आरोपी

              युवती ने शोर मचाना शुरू किया, तो आरोपियों ने उसके पिता को रास्ते में ही उतार दिया और युवती को अपने साथ लेकर नारायणपुर की ओर भाग निकले। आरोपियों के चंगुल से छूटने के बाद युवती के पिता ने तत्काल इसकी सूचना अंतागढ़ पुलिस को दी।

              कुछ ही घंटों में आरोपियों को पुलिस ने धर दबोचा

              सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल एक्शन में आई और नारायणपुर मार्ग के सभी थानों में अलर्ट जारी कर दिया। कुछ ही घंटों में आरोपियों को पुलिस ने धर दबोचा और युवती को भी सकुशल बरामद कर लिया गया है। आरोपियों में युवती का पूर्व प्रेमी भावसिंह बघेल और उसके साथी सरजू राम नाग, राजेश कुमार कश्यप, दिनेश लहरे, रवि लच्छिम बाग और रवि की पत्नी बिंदा शामिल है।

              शादीशुदा और 4 बच्चों का पिता है आरोपी

              युवती ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि वो नारायणपुर में रहकर काम करती थी, इसी दौरान उसका परिचय भावसिंह बघेल से हुआ था। धीरे-धीरे दोनों के बीच अफेयर शुरू हो गया, लेकिन जब युवक के शादीशुदा और 4 बच्चों के पिता होने की जानकारी उसे हुई, तो वो अपने प्रेमी से दूर हो गई। मगर प्रेमी उसका पीछा छोड़ने को तैयार नहीं हुआ और अपने साथियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया।


                              Hot this week

                              KORBA : वार्ड क्र. 17 व 19 में बनेंगे मंगल भवन व सामुदायिक भवन, दादर बस्ती में सड़क का होगा कायाकल्प

                              उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन एवं महापौर संजूदेवी राजपूत ने...

                              रायपुर : आवास योजना में फर्जी भुगतान और अधूरे घर के आरोप तथ्यहीन

                              प्रशासन ने भौतिक सत्यापन के बाद जांच रिपोर्ट सौंपीरायपुर...

                              Related Articles

                              Popular Categories