कोरबा: सीईओ की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक हुई आयोजित…

            कोरबा (BCC NEWS 24): कलेक्टर श्री सौरभ कुमार के निर्देशन में आज मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री विश्वदीप की अध्यक्षता में जिला पंचायत सभाकक्ष में राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम अंतर्गत जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में सिगरेट एवं अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम 2003, ई-सिगरेट अधिनियम 2019 एवं हुक्का प्रतिबंध सुनिश्चित कराने के संबंध में विस्तार से चर्चा की गई, साथ ही तंबाकू उत्पादों के उपयोग से होने वाले दुष्प्रभाव का व्यापक प्रचार प्रसार किये जाने हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया गया।

            सीईओ श्री विश्वदीप ने बैठक में तंबाकू मुक्त ग्राम पंचायत के क्रियान्वयन हेतु ग्राम सभा के एजेंट को भी शामिल किए जाने की बात कही तथा तंबाकू मुक्त शैक्षणिक संस्थाओं के क्रियान्वयन को जल्द से जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिए। इस अवसर सीएमएचओ डॉ. एस. एन. केसरी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।


                          Hot this week

                          Related Articles

                          Popular Categories