CG: बाप ने गर्दन पकड़ी, बेटे ने मारा चाकू… रायपुर में आपसी विवाद के बाद जमकर मारपीट; एक गिरफ्तार, दूसरे की तलाश जारी

          RAIPUR: रायपुर कोतवाली थाना क्षेत्र में बाप-बेटे ने एक युवक को चाकू मार दिया। बाप ने युवक को जमीन पर पटक कर गर्दन दबोची तो बेटे ने चाकू से हमला कर दिया। जिससे युवक बुरी तरह घायल हो गया। किसी तरह से वह थाने पहुंचा और शिकायत दर्ज कराई।

          पूरा मामला कालीबाड़ी के पास नेहरू नगर का है। वहां रहने वाले हरीश तांडी ने पुलिस को बताया कि वो अपने घर के पास स्थित सैलून के बाहर खड़ा था। तभी स्थानीय निवासी बंठा पहुंचा और दोनों के बीच कहा-सुनी हो गई। आरोप है कि तभी बंठा ने उसे जमीन पर धकेल दिया। फिर उसकी गर्दन दबोच ली। इसी बीच स्कूटी में पहुंचे बेटे ने चाकू से हमला कर दिया।

          पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जबकि दूसरे की तलाश की जा रही है।

          पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जबकि दूसरे की तलाश की जा रही है।

          वीडियो सोशल मीडिया में वायरल,पुलिस ने की कार्रवाई

          इस घटना के दौरान वहां से गुजर रहे किसी व्यक्ति ने इसका वीडियो बना लिया। जो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। कोतवाली पुलिस में एक आरोपी बंठा को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि दूसरे की तलाश की जा रही है।



                    Hot this week

                    रायपुर : किसानों के हित में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सख्त निर्देश

                    कृषि उत्पादन आयुक्त परदेशी के नेतृत्व में कालाबाजारी और...

                    रायपुर : रक्षाबंधन पर मिला ‘विष्णु भैया’ का तोहफा

                    महतारी वंदन योजना की 31वीं किस्त से खुशियों से...

                    रायपुर : नेपाल आपदा : छत्तीसगढ़ के 9 नागरिकों की स्थिति सामने आई, 2 लापता

                    दो के परिजनों से संपर्करायपुर के 5 नागरिक सुरक्षित...

                    Related Articles

                    Popular Categories