जांजगीर चांपा: 2 बाइक की जोरदार भिड़ंत, पति-पत्नी की मौत… बैंक से घर लौट रहे थे दोनों, तेज रफ्तार बाइक सवारों ने मारी टक्कर; 2 युवक घायल

            जांजगीर चांपा: जिले के ग्राम तिलाई के NH 49 में दो बाइक में जोरदार टक्कर होने से पति-पत्नी की मौत हो गई। हादसे में 2 युवक गंभीर रूप से घायल हुए हैं। दोनों युवकों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना सिटी कोतवाली जांजगीर क्षेत्र की है।

            मिली जानकारी अनुसार, ग्राम मुड़पार के रहने वाले रामगोपाल पटेल अपनी पत्नी गेदबाई के साथ बाइक से ग्राम तिलाई के ग्रामीण बैंक पैसा निकालने के लिए जा रहे थे। शनिवार को छुट्टी होने की जानकारी नहीं थी, जिसके बाद दोनों पति पत्नी घर वापस जा रहे थे।

            जांजगीर चांपा में दोनों बाइक सवारों ने पति-पत्नी को मारी टक्कर

            जांजगीर चांपा में दोनों बाइक सवारों ने पति-पत्नी को मारी टक्कर

            पत्नी ऑन द स्पॉट और पति ने अस्पताल में तोड़ा दम

            इस दौरान NH 49 पर सामने से आ रही दूसरी बाइक सवार 2 युवकों ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे दोनों बाइक सवार एक दूसरे से दूर जा गिरे। इस हादसे में मौके पर ही गेंदबाई की मौत हुई है, जबकि रामगोपाल पटेल ने अस्पताल में दम तोड़ा।

            जांजगीर चांपा में सड़क हादसे में पत्नी ने मौके पर तोड़ा दम।

            जांजगीर चांपा में सड़क हादसे में पत्नी ने मौके पर तोड़ा दम।

            तेज रफ्तार बाइक सवारों ने मारी टक्कर

            बताया जा रहा है कि दोनों युवक रेसिंग बाइक पर थे, जो काफी स्पीड से बाइक चला रहा थे। उनसे सड़क पर बाइक कंट्रोल नहीं हो सकी, जिससे ये हादसा हो गया। दोनों घायल युवक बराद्वार के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

            जांजगीर चांपा में सड़क पर पड़ी पति की लाश

            जांजगीर चांपा में सड़क पर पड़ी पति की लाश

            पुलिस कर रही मामले की जांच

            मामले की जानकारी पुलिस को लगी। पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही मामला दर्ज कर जांच कर रही है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।


                          Hot this week

                          रायपुर : वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने रायगढ़ की विकास परियोजनाओं की समीक्षा की

                          वर्चुअल बैठक में जिला प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के साथ...

                          रायपुर : जल जीवन मिशन के अंतर्गत विगत तीन वर्षों में 6,836 करोड़ रुपये से अधिक का भुगतान

                          एकल ग्राम एवं समूह जलप्रदाय योजनाओं सहित विभिन्न मदों में...

                          Related Articles

                          Popular Categories