कोरबा: महिला टीचर के घर 8 लाख की चोरी… घर का ताला तोड़ कैश और सोने-चांदी के जेवर पार, पुलिस के हाथ लगे अहम सुराग

              KORBA: कोरबा के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में महिला शिक्षक के घर से चोरों ने 60 हजार कैश समेत 8 लाख कीमती सोने चांदी के जेवरात चुराकर भाग गए। सीएसईबी काॅलोनी स्थित मकान का ताला तोड़कर चोर घर के अंदर घुसे। दो आलमारियों का लाॅकर तोड़ा। अज्ञात आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

              मिली जानकारी के मुताबिक 20 तोला चांदी का हार ले गए हैं, जिसकी कीमत चार लाख रुपये है। इसके अलावा सोने के जेवरातों की भी चोरी की गई है। मकान में कल्पना सुब्रमण्यम निवास करती हैं, जो विद्युत गृह स्कूल में शिक्षक के पद पर पदस्थ हैं। अपनी बीमार बेटी से मिलने नागपुर गई हुई है।

              काम वाली बाई देखा, घर का टूटा था ताला

              मकान मालिक के परिजन परवेज ने बताया कि एक सप्ताह पहले ही घर के देख रेख करने चाबी देकर गई हुई थी। सुबह घर पर काम करने वाली बाई भी आती है, जब वह पहुंची तो ताला टूटा हुआ था।

              पुलिस के हाथ लगे अहम सुराग

              सिविल लाइन थाना पुलिस ने चोरों को पकड़ने डॉग स्क्वायड को भी बुलाया गया। जांच के दौरान पुलिस के हाथ कुछ अहम सुराग लगे हैं। अज्ञात चोरों के खिलाफ अपराध कायम कर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।


                              Hot this week

                              रायपुर : बेहतर खेती, बेहतर भविष्य, नैनो तकनीक अपना रहे किसान

                              रायपुर (BCC NEWS 24): मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय...

                              रायपुर : सहायक ग्रेड-02 निलंबित

                              रिश्वतखोरी के मामले में कलेक्टर ने की कार्रवाईरायपुर (BCC...

                              रायपुर : प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त जारी

                              जांजगीर-चांपा जिले के 1.20 लाख से अधिक किसानों के...

                              Related Articles

                              Popular Categories