CG: सवारी बस और ट्रक में जोरदार टक्कर… पेट्रोल पंप के पास भिड़ी गाड़ियां, तीन यात्री घायल, गाड़ी छोड़ भाग निकले ड्राइवर

              बलौदाबाजार: जिले में पेट्रोल टंकी से डीजल डलवाकर निकल रहे ट्रक को एक यात्री बस ने टक्कर मार दी। बस में बैठे 3 यात्री घायल हो गए। हादसे के बाद दोनों ड्राइवर भाग निकले। घटना सिटी कोतवाली थाना के बम्हनमुडी पेट्रोल पंप के पास की है।

              बस कसडोल से बलौदाबाजार जा रही थी, तभी तेज रफ्तार बस ने ट्रक को टक्कर मारी। घटना के बाद अफरा-तफरी मच गई। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों को ज्यादा चोट नहीं आई है।

              बलौदा बाजार सड़क हादसे में तीन यात्री घायल ।

              बलौदा बाजार सड़क हादसे में तीन यात्री घायल ।

              घटना के बाद दोनों ड्राइवर भाग निकले

              हादसे की सूचना के बाद जब घटना स्थल पर पुलिस पहुंची, तो वहां सिर्फ बस और ट्रक ही खड़ा मिला। ट्रक और बस के ड्राइवर भाग निकले। उनके जाने के बाद यात्री भी दूसरी गाड़ी से चले गए। पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर लिया है।

              बलौदा बाजार में बस ने ट्रक को मारी जोरदार टक्कर ।

              बलौदा बाजार में बस ने ट्रक को मारी जोरदार टक्कर ।

              बस में 30-35 यात्री सवार थे

              सिटी कोतवाली प्रभारी अमित तिवारी ने बताया कि बस कसडोल से रायपुर जाने के लिए निकली थी, जो बलौदा बाजार पहुंचने के पहले ही हादसे का शिकार हो गई। बस में 30-35 यात्री सवार थे। तीन यात्रियों को हल्की चोट है। दोनों ड्राइवर गाड़ी छोड़कर भाग गए हैं। तलाश जारी है।


                              Hot this week

                              रायपुर : खेल और खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने टूर्नामेंट आवश्यक – अरुण साव

                              उप मुख्यमंत्री गोंडवाना कप ऑल इंडिया टेनिस टूर्नामेंट के...

                              बिलासपुर : एनटीपीसी सीपत में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन

                              बिलासपुर (BCC NEWS 24): एनटीपीसी सीपत में दिनांक 11...

                              रायपुर : मधुमक्खी पालन : कम लागत में ज्यादा मुनाफे का बेहतर विकल्प

                              राष्ट्रीय बागवानी मिशन से किसानों को मिल रहा प्रोत्साहन,...

                              रायपुर : महतारी वंदन योजना से महिलाओं को आर्थिक संबल

                              आत्मविश्वास और सम्मान की नई पहचानरायपुर (BCC NEWS 24):...

                              Related Articles

                              Popular Categories