CG: जांजगीर में दोस्त ने किया पत्नी से रेप… पति गया था घूमने, घर में अकेली थी महिला, सूनेपन का उठाया फायदा; जान से मारने की धमकी

              जांजगीर चांपा जिले के अकलतरा थाना क्षेत्र में पति के दोस्त ने महिला से रेप किया

              जांजगीर चांपा: जिले के अकलतरा थाना क्षेत्र में पति के दोस्त ने महिला से रेप किया है। महिला को घर में अकेली पाकर आरोपी ओमप्रकाश साहू ने वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने शिकायत के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

              मिली जानकारी अनुसार, पीड़ित महिला ने अकलतरा थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई कि आरोपी ओमप्रकाश साहू का उनके घर में आना जाना रहता है। वह 3 सितंबर को अपने घर में अकेली थी। उसका पति बाहर घूमने गया था।

              कमरे में ले जाकर किया दुष्कर्म

              महिला ने बताया कि शाम करीबन 5.30 बजे ओमप्रकाश साहू घर आया। सूनेपन का फायदा उठाकर जबरदस्ती घर में घुस गया। बांह को पकड़कर घर के अंदर कमरे में ले गया। जहां दुष्कर्म किया। किसी को भी बताने पर बच्चे और उसके पति को जान से मारने की धमकी दी।

              मैसेज देखकर जाना पति, थाने में की गई शिकायत

              पुलिस ने बताया कि महिला ने अपने साथ हुए दुष्कर्म की जानकारी डर से परिजनों को नहीं दी थी, जिसका फायदा उठाकर ओम प्रकाश साहू उसके फोन पर मैसेज कर परेशान करता था। इसी बीच महिला के पति ने फोन को देखा तो मामले का खुलासा हुआ। महिला ने अपने साथ हुए घटना की पूरी जानकारी दी, जिसके बाद थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई।

              आरोपी को भेजा गया जेल

              अकलतरा पुलिस ने आरोपी ओमप्रकाश साहू के खिलाफ धारा 376,452,506 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया। जहांं से कोर्ट ने न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।


                              Hot this week

                              रायपुर : एडीबी के सहयोग से ‘अंजोर लाइट’ तकनीकी सहायता परियोजना को कैबिनेट की मंजूरी

                              छत्तीसगढ़ अंजोर विजन-2047 के प्रभावी क्रियान्वयन, मॉनिटरिंग और मूल्यांकन...

                              Related Articles

                              Popular Categories