कोरबा: जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा गांधी चौक में मनाया जायेगा गांधी जयंती…

              कोरबा (BCC NEWS 24): छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के जयंती के अवसर पर आज 02 अक्टूबर को एकदिवसीय विधानसभा स्तरीय कांग्रेस भरोसा यात्रा का आयोजन किया गया है। जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती सपना चौहान एवं कार्यवाहक अध्यक्ष सत्येन्द्र वासन ने बताया कि कोरबा में पाम मॉल के पास से सुबह 10 बजे यात्रा प्रारंभ होगी । यात्रा के माध्यम से कोरबा में अधिक से अधिक जगहों में पहुंचकर राज्य सरकार के जनकल्याणकारी योजनाओं से आम जनता को अवगत कराने का प्रयास किया जायेगा। कार्यक्रम/यात्रा के दौरान अशोक वाटिका में नुक्कड सभा करते हुए आम सभा के रूप में समापन किया जायेगा। कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु लोकसभा स्तर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत को लोकसभा क्षेत्र का नेतृत्व करेंगे साथ ही क्षेत्रीय स्तर पर दर्री क्षेत्र में संतोष राठौर, बंटी शर्मा, सुरेश पटेल, बालको में श्यामसुंदर सोनी, मुकेश राठौर, गजानंद साहू, वही कुसमुण्डा क्षेत्र में धुरपाल सिंह कंवर, राजेन्द्र सिंह के द्वारा कांग्रेस भरोसा यात्रा का नेतृत्व किया जायेगा। वहीं कटघोरा विधानसभा में गांधी प्रतिभा दीपका से प्रारंभ होकर ग्राम झाबर, नेहरूनगर, बताती, रंजना, बसंतपुर डोगरी जवाली, चाकाबुड़ा, देवरी, शुक्लाखार, होते हुए बांकीमोंगरा पहुचेगी यहां कटघोरा विधायक पुरूषोत्तम कंवर कें साथ सभी ब्लॉक अध्यक्षों के नेतृत्व में भरोसा यात्रा निकाली जायेगी तथा पाली तानाखार में प्रातः 11 बजे रचकम्मा से शुरू होकर बाका, सगुना, विभरा, तुमान, खोडरी होते हुए नगोई पहुचेंगी यहां विधायक मोहित केरकेट्टा के साथ सभी ब्लॉक अध्यक्षों के नेतृत्व में आयोजन किया जायेगा। कटघोरा एवं पाली पानाखार उपरोक्त यात्रा आयोजन को लेकर जिला अध्यक्ष सुरेन्द्र प्रताप जायसवाल ने पाली एवं कटघोरा में बैठक लेकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की। श्रीमती सपना चौहान एवं सुरेन्द्र प्रताप जायसवाल ने जिला कांग्रेस कार्यकारिणी, ब्लॉक कांग्रेस, जनप्रतिनिधियों, पूर्व जनप्रतिनिधियों, महिला, युवक कांग्रेस, सेवादल, जोन, वार्ड व बुथ के पदाधिकारियों को अधिक से अधिक  संख्या में पहुंचने का आग्रह किया है।


                              Hot this week

                              रायपुर : स्मार्ट मीटर से नहीं बढ़ता बिजली बिल

                              बढ़ती है पारदर्शिता और बचत की संभावनारीयल टाइम खपत...

                              रायपुर : सेवा सेतु पोर्टल के जरिए एक ही दिन में हुआ निराकरण

                              ऑनलाइन आवेदन करने के कुछ ही घंटों में जुड़ा...

                              Related Articles

                              Popular Categories