सूरजपुर: 200 वरिष्ठ जनों का अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर किया गया सम्मान…

              सूरजपुर: 01 अक्टूबर अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर आज  सूरजपुर जिले में अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस एवं मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन मंगल भवन सूरजपुर में किया गया । इस अवसर पर जिले से लगभग 200 वरिष्ठजन उपस्थित रहें।  कार्यक्रम में वरिष्ठजनों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इसके साथ ही उन्हें शॉल और श्रीफल से सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम में विवाह प्रोत्साहन योजना अंतर्गत श्री विशम्भर सिंह पत्नि श्रीमती चम्पा देवी को 50 हजार का चेक भी प्रदाय किया गया। वरिष्ठ नागरिकों को आवश्यकता के अनुरूप छड़ी का वितरण भी किया गया।कार्यक्रम में जिला पंचायत के सभापति श्री कुलदीप बिहारी, सूरजपुर जनपद पंचायत अध्यक्ष श्री जगलाल, जिला पंचायत सीईओ सुश्री लीना कोसम, उपसंचालक समाज कल्याण एवं अन्य जनप्रतिनिधिगण व अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।


                              Hot this week

                              रायपुर : पीडीएस की व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित

                              उचित मूल्य दुकानों में चावल की पर्याप्त उपलब्धतारायपुर (BCC...

                              रायपुर : मंत्रालय में सिविल सर्विस डे मनाया गया

                              रायपुर (BCC NEWS 24): मुख्य सचिव श्री विकासशील की...

                              Related Articles

                              Popular Categories