धमतरी: प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र संकरा को मिला राष्ट्रीय गुणवत्ता सर्टिफिकेट…

            धमतरी: प्राथमिक स्वास्थय केन्द्र सांकरा को राष्ट्रीय स्तर का गुणवत्ता सर्टिफिकेट प्राप्त हुआ है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मंडल ने बताया कि गत दिनों केन्द्रीय मूल्यांकन टीम ने 05 विषयांे प्रसव कक्ष, ओपीडी, आईपीडी, लेबोरेटरी और राष्ट्रीय कार्यक्रमों के क्रियान्वयन पर मूल्यांकन कर दस्तावेजो का परीक्षण, स्टॉफ एवं मरीजों का इंटरव्यू किया गया। इस दौरान मैदानी कार्यकर्ताओं का इंटरव्यू लिया गया और सभी राष्ट्रीय कार्यक्रमो के क्रियान्वयन की समीक्षा और मूल्यांकन किया गया। इसके बाद  पीएचसी सांकरा के एनक्यूएएस सर्टिफाइड होंने की जानकारी दी गई।

            खण्ड चिकित्सा अधिकारी नगरी डॉ डी.आर. ठाकुर ने बताया कि इससे पूर्व भी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सांकरा ने स्थानीय ग्राम पंचायत के साथ मिलकर राष्ट्रीय स्तर पर स्वस्थ्य पंचायत का सर्टिफिकेट प्राप्त कर चुके है।  स्वास्थ्य केंद्र के सेवाओ को सुदृढ करने में स्थानीय ग्राम पंचायत और जनपद पंचायत नगरी का सहयोग रहा है। जिला कार्यक्रम प्रबंधक धमतरी श्रीमती प्रिया कवंर ने बताया कि इस गुणवत्ता सर्टिफिकेट को प्राप्त करने में राज्य और जिला कार्यालय के उच्च अधिकारियों और सलाहकार व अन्य तकनीकी स्टाफ का विशेष सहयोग रहा है।


                          Hot this week

                          रायपुर : महिला आयोग की जनसुनवाई में 30 प्रकरणों पर हुई सुनवाई, 10 नस्तीबद्ध

                          अध्यक्ष डॉ. ममता साहू ने संवेदनशील मामलों में संबंधित...

                          रायपुर : मुख्य सचिव की अध्यक्षता में सार्वजनिक-निजी भागीदारी मूल्यांकन समिति बैठक संपन्न

                          राज्य की महत्वाकांक्षी अधोसंरचना एवं औद्योगिक परियोजनाओं की हुई समीक्षारायपुर...

                          Related Articles

                          Popular Categories