कोरबा: हर घर कांग्रेस अभियान के तहत बैठक…

        कोरबा (BCC NEWS 24): कोरबा विधानसभा क्षेत्र में हर घर कांग्रेस अभियान चलाया जा रहा है इसके तहत कांग्रेस की रीति नीति से और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों की जानकारी बैठक लेकर कांग्रेस नेताओं द्वारा दी जा रही है। इसी कड़ी में वार्ड क्र. 49 विकास नगर कुसमुण्डा में धुरपाल सिंह कंवर पूर्व सभापति एवं राजेन्द्र सिंह ठाकुर के नेतृत्व में एक बैठक वार्ड वासियों की आयोजित की गई। बैठक में श्री कंवर एवं अन्य उपस्थित कांग्रेस नेताओं द्वारा कांग्रेस के विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी दी गई और उन्हे बताया गया कि कांग्रेस द्वारा सभी वर्गों का ध्यान रखा जाता है। जाति संप्रदाय से ऊपर उठकर कार्य किया जा रहा है। आपका सहयोग पूर्व में भी मिलता रहा है और आगे भी मिलेगा। बैठक को राजेन्द्र सिंह ठाकुर ने भी संबोधित किया। बैठक में शत्रुहन सिंह कंवर, एल्डरमेन गीता गभेल, अनुपम सोनवानी, केशव सराफ, मेवालाल यादव, हीरूदास, मो. इदरीस, शालिनी गभेल, सावित्री विश्वकर्मा, मीरा अग्रवाल, सपना बनवाले, फिरोज अंसारी, अस्फाक खान, शुभम यादव, शुभम गभेल, रविन्द्र यादव विश्णु विश्वकर्मा, पुरषोत्तम, मेवाराम, हिरन महंत, विष्णु विश्वकर्मा, सुनीता यादव, कांती सोनी, सुनिता यादव, सुकान्ती देवी, अनुसुईया, मीना यादव, मंजू यादव, बबीता साहू सहित बड़ी संख्या में वार्डवासी उपस्थित रहे।



                Hot this week

                Related Articles

                Popular Categories