CG: शादी का प्रोलोभन देकर युवती से किया दुष्कर्म… पुलिस ने घेराबंदी करके आरोपी को किया गिरफ्तार

              दुष्कर्म का आरोपी पुलिस की गिरफ्त में

              DURG: दुर्ग पुलिस ने शादी का प्रलोभन देकर युवती से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। आरोपी के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज किया गया है।

              पद्मनाथपुर पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक कुछ दिन पहले उनके पास एक युवती ने शिकायत दर्ज कराई थी। उसने बताया कि पुस्पेंद्र पटेल (23 वर्ष) ग्राम माकरदोना कुकरेल थाना कोरेगांव जिला धमतरी का रहने वाला है। उसकी युवक से फोन पर जान पहचान हुई। उसके बाद धीरे धीरे दोनों बाते करने लगे। इसके युवक ने युवती से शादी करने का वादा किया और उसे दुर्ग के एक होटल में ले जाकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। उसके बाद जब युवती ने शादी करने का दबाव बनाया तो उसने दूरियां बनाना शुरू कर दिया।

              शिकायत दर्ज करती पद्मनाभपुर पुलिस

              शिकायत दर्ज करती पद्मनाभपुर पुलिस

              आरोपी को धमतरी से किया गया गिरफ्तार

              पद्मनाथपुर पुलिस की एक टीम आरोपी को पकड़ने के लिए धमतरी जिले में उसके गांव माकरदोना पहुंची। आरोपी अपने घर में छिपा हुआ था। पुलिस की टीम ने वहां छापेमारी की और घर की घेराबंदी करके उसे गिरफ्तार किया।


                              Hot this week

                              रायपुर : प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त जारी

                              जांजगीर-चांपा जिले के 1.20 लाख से अधिक किसानों के...

                              रायपुर : एसआरसी कंपनी की चैन माउंटेड मशीन जब्त

                              मुरूम के अवैध उत्खनन मामले में कार्रवाईरायपुर (BCC NEWS...

                              रायपुर : जेसीबी समेत नौ वाहन जब्त

                              खनिजों के अवैध खनन एवं परिवहन का मामलारायपुर (BCC...

                              Related Articles

                              Popular Categories