CG: लूट के 3 आरोपी गिरफ्तार… युवक से मारपीट कर 6 आरोपियों ने लूटे थे 9 लाख रुपए; 3 फरार आरोपियों की तलाश जारी

            रायगढ़: जिले में 27 सितंबर को हुई 9 लाख रुपए की लूट के मामले में पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के पास से लूट के सवा लाख रुपए और घटना में इस्तेमाल बाइक को जब्त किया गया है। मामला सिटी कोतवाली क्षेत्र का है।

            जय मां नाथल दाई क्रशर उद्योग टिमरलगा चंद्रपुर के सुपरवाइजर मनोज कुमार डनसेना ने बताया कि उसके मालिक मनीष अग्रवाल ने उसे 9 लाख रुपए का चेक कैश कराने के लिए दिया था। इसके लिए वो केवड़ाबाड़ी बस स्टैंड के पास स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा आया था।

            3 आरोपी गिरफ्तार, 3 फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।

            3 आरोपी गिरफ्तार, 3 फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।

            बैंक से चेक कैश कराकर युवक 9 लाख रुपए अपनी मोटरसाइकिल की डिक्की में रखकर केवड़ाबाड़ी चौक पर गया। यहां केवड़ाबाड़ी बस स्टैंड पर सरदार चप्पल दुकान के पास मनोज कुमार डनसेना अपनी बाइक के साथ खड़ा था, तभी वहां 6 आरोपी आए और उसके साथ धक्कामुक्की और मारपीट की। इसके बाद उसकी बाइक से 9 लाख रुपए निकालकर वहां से फरार हो गए।

            लूट के 1 लाख रुपए आरोपी सोनू नट ने रख लिया, वहीं 25 हजार रुपए बाबू नट ने लिया। बाकी के रुपए अन्य 4 आरोपियों ने आपस में बांट लिए। इधर पीड़ित मनोज ने लूट का मामला सिटी कोतवाली में दर्ज कराया। पुलिस को जांच के दौरान मुखबिर से आरोपियों के बारे में सूचना मिली। जिस पर पुलिस टीम ने नट गिरोह के 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, वहीं 3 फरार आरोपियों की तलाश जारी है।


                          Hot this week

                          Related Articles

                          Popular Categories