CG: छत्तीसगढ़ के स्कूलों में त्यौहारी छुट्‌टी का ऐलान… स्कूल शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश, दशहरा पर 23 से 28 अक्टूबर तक, दिवाली में 11 से 16 नवंबर तक रहेगा अवकाश; देखें आदेश

            रायपुर: छत्तीसगढ़ के स्कूलों में इस महीने 6 दिन की त्यौहारी छुट्‌टी हो रही है। स्कूल शिक्षा विभाग ने इसके लिए आदेश जारी कर दिया है। आदेश के मुताबिक इस साल दशहरा की छुट्‌टी 6 दिन की होगी। ये 23 अक्टूबर से शुरू होकर 28 अक्टूबर तक चलेगी। उसके बाद नवंबर में भी दिवाली की लंबी छुट्‌टी होगी। ये छुट्‌टी 11 नवंबर से 16 नवंबर तक होगी।

            स्कूल शिक्षा विभाग ने दशहरा और दिवाली को लेकर छुट्टी घोषित की

            स्कूल शिक्षा विभाग ने दशहरा और दिवाली को लेकर छुट्टी घोषित की

            स्कूल शिक्षा विभाग ने शीतकालीन छुट्टी भी घोषित की है। इस बार 25 दिसंबर से 30 दिसंबर तक सर्दी की छुट्टियां होंगी। वहीं 46 दिनों का ग्रीष्मकालीन अवकाश भी अभी से घोषित कर दिया गया है। ये अवकाश 1 मई से 15 जून 2023 तक रहेगा। अधिकारियों का कहना है, मौसम की स्थिति को देखते हुए शीतकालीन अवकाश को स्थानीय स्तर पर बढ़ाया भी जा सकेगा।


                          Hot this week

                          Raipur : रायपुर में आज मनेगा पीएम-किसान उत्सव दिवस

                          प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 24वीं किश्त में छत्तीसगढ़...

                          Related Articles

                          Popular Categories