CG: रायपुर के कबाड़ यार्ड में लगी आग… दूर से दिखाई दी ऊंची लपटें, काले धुएं का गुबार; 4 दमकल ने आग पर पाया काबू

              RAIPUR: राजधानी रायपुर के गोंडवारा स्थित एक पुराने कबाड़ के यार्ड में देर रात भीषण आग लग गई। ये आग इतनी भयानक थी की धुएं का गुबार दूर तक दिखाई दे रहा था। फिलहाल आग लगने की वजह और इसमें हुए जान-माल के नुकसान की बात सामने नहीं आ पाई है। आग पर काबू पाने के लिए चार दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची थी। पूरा मामला खमतराई थाना क्षेत्र का है।

              जानकारी के मुताबिक, ये कबाड़ का यार्ड रायपुर के गोंडवारा इलाके के सड़क से कुछ दूरी पर स्थित है। यहां पर पुराने इलेक्ट्रॉनिक सामान और प्लास्टिक के समान भरे हुए थे। इस बीच घटनास्थल के आस-पास भी कुछ लोग मौजूद थे। उन्हें यार्ड के एक छोर में आग की लपटें उठती दिखाई दीं। वे हड़बड़ा कर कुछ समझ पाए इसके पहले ही आग भड़क उठी।

              ये कबाड़ का यार्ड रायपुर के गोंडवारा इलाके के सड़क से कुछ दूरी पर स्थित है।

              ये कबाड़ का यार्ड रायपुर के गोंडवारा इलाके के सड़क से कुछ दूरी पर स्थित है।

              आसपास मौजूद सामानों को लिया अपनी चपेट में

              आग जैसे ही तेज हुई। आसपास मौजूद इलेक्ट्रॉनिक सामानों और डंप पड़े सामानों में वह तेजी से फैल गई। इस आग की वजह से आसमान में दूर तक धुएं का गुबार दिखने लगा। इसके बाद आस-पास के इलाकों में हड़कंप मच गया। वहां मौजूद लोगों ने फायर ब्रिगेड को फोन किया। इसके बाद मौके पर 4 फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने कुछ घंटों में आग पर काबू पा लिया।

              बताया जा रहा है कि इस आग लगने के पीछे शॉर्ट सर्किट एक वजह हो सकती है।

              बताया जा रहा है कि इस आग लगने के पीछे शॉर्ट सर्किट एक वजह हो सकती है।

              आग लगने की वजह स्पष्ट नही

              फिलहाल इस पूरी घटना का खमतराई पुलिस जांच कर रही है। अब तक आग लगने की वजह सामने नहीं आ पाई है। हालांकि ये बताया जा रहा है कि इस आग लगने के पीछे शॉर्ट सर्किट एक वजह हो सकती है।

              ये आग इतनी भयानक थी की धुएं का गुबार दूर तक दिखा।

              ये आग इतनी भयानक थी की धुएं का गुबार दूर तक दिखा।

              आसपास कुछ गाड़ियां ट्रक भी खड़ी थी

              इस कबाड़ यार्ड के आसपास माल ढोने के लिए कुछ ट्रक भी मौजूद थी। जो सामान के ट्रांसपोर्ट के लिए पहुंची थी। यदि समय रहते इस आग पर काबू नहीं पाया जाता तो एक बड़ी दुर्घटना की संभावना हो सकती थी।


                              Hot this week

                              रायपुर : मण्डीपखोल गुफा दर्शन हेतु प्रशासन पूरी तरह तैयार

                              जनपद पंचायत छुईखदान में विभागवार जिम्मेदारियां तयसुरक्षा, स्वास्थ्य और...

                              रायपुर : शिक्षकों के समर्पण से ही होगा शिक्षा का सशक्त निर्माण – मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े

                              मुख्यमंत्री शिक्षा गौरव अलंकरण बना प्रेरणा का मंच, उत्कृष्ट...

                              रायपुर : अधूरे निर्माण के भुगतान के दबाव की खबर भ्रामक, शिक्षा विभाग ने किया खंडन

                              प्रधान अध्यापक की आत्महत्या मामले में पुलिस जांच जारी,...

                              रायपुर : पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने दिलाई जनगणना शपथ

                              नागरिकों से सक्रिय भागीदारी का आह्वानस्वगणना 30 अप्रैल तक...

                              Related Articles

                              Popular Categories