कोरबा: अवैध रेत उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण पर हुई कार्यवाही…

              • अक्टूबर माह में 36 प्रकरण किया गया दर्ज
              • 29 प्रकरणों में 3,85,324 रूपए अर्थदंड के रूप में की गई वसूल

              कोरबा (BCC NEWS 24): कलेक्टर श्री सौरभ कुमार के निर्देशन में जिले में खनिज विभाग द्वारा गौण खनिज आधारित क्षेत्रों से रेत के अवैध परिवहन, उत्खनन एवं भंडारण पर निरंतर कार्रवाई की जा रही है। इस हेतु जिले के नगरीय निकाय सहित ग्रामीण क्षेत्रों पर खनिज अमलो की तैनाती कर नियमित कार्यवाही की जा रही है। खनिज अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार गौण खनिज रेत की रायल्टी की चोरी की रोकथाम हेतु विभाग के अमला द्वारा कसरेंगा, कटघोरा, उरगा, कुसमुंडा, कुरुडीह, भैंसामुंडा, बरमपुर, ईमलीडुग्गु, भिलाईखुर्द, भैंसमा, अकलतरा आदि स्थानों से अक्टूबर 2023 माह में 36 प्रकरण दर्ज किया गया है। जिसके अंतर्गत गौण खनिज रेत के 29 प्रकरण दर्ज कर कुल 3 लाख 85 हजार 324 रुपए अर्थदंड वसूल किया गया है एवं शेष प्रकरणों में कार्यवाही प्रक्रियाधीन है। उक्त प्रकरणों में वाहनों को जब्त कर छत्तीसगढ़ गौण खनिज के विभिन्न अधिनियमों अंतर्गत कार्यवाही की जा रही है।


                              Hot this week

                              रायपुर : डेयरी व्यवसाय से आत्मनिर्भरता का सफर

                              रायपुर (BCC NEWS 24): ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने...

                              रायपुर : कुआं बना जीवन में बदलाव की वजह, अब सालभर खेती

                              रायपुर (BCC NEWS 24): कभी बारिश पर निर्भर रहने...

                              रायपुर : पासपोर्ट सेवा केंद्र रायपुर का होगा नए स्थान तेलीबांधा से संचालन

                              रायपुर (BCC NEWS 24): क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय, रायपुर के...

                              रायपुर : बीजापुर में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा

                              किसानों ने सीखी टिकाऊ कृषि की आधुनिक तकनीकरायपुर (BCC...

                              Related Articles

                              Popular Categories