कोरबा: स्ट्रांग रूम में रखे ईव्हीएम की सुरक्षा हेतु नोडल अधिकारी नियुक्त…

              कोरबा (BCC NEWS 24): कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री सौरभ कुमार ने झगरहा स्थित आईटी कॉलेज कोरबा में निर्मित स्ट्रांग रूम में रखे ईव्हीएम मशीन की सुरक्षा हेतु संयुक्त कलेक्टर श्री सेवाराम दीवान को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। साथ ही उनकी सहायता के लिए अन्य कर्मचारियों की भी विभिन्न पालियों में ड्यूटी निर्धारित की गई है।

              सहायक कर्मचारियों के अंतर्गत श्री दीपेश यादव सहायक ग्रेड-03 हायर सेकेण्डरी स्कूल कोरकोमा की ड्यूटी सुबह 06 बजे से दोपहर 02 बजे तक, श्री आलोक पाणिग्रही सहायक ग्रेड-03 शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कुदुरमाल की ड्यूटी दोपहर 02 बजे से रात्रि 10 बजे तक, श्री विजय आदिले सहायक ग्रेड-03 बालक हायर सेकेण्डरी स्कूल बाल्को की ड्यूटी रात्रि 10 बजे से सुबह 06 बजे तक तथा श्री संदीप भारद्वाज सहायक ग्रेड-03 शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय उरगा की ड्यूटी रात्रि 10 बजे से सुबह 06 तक के लिए निर्धारित की गई है।


                              Hot this week

                              रायपुर : सेवा सेतु पोर्टल बना डिजिटल सुशासन का मजबूत माध्यम

                              12 दिनों में बना जाति प्रमाण पत्र, भूमि पंजीयन...

                              रायपुर : बरडीह जलाशय के कार्यों के लिए 2.43 करोड़ रूपए स्वीकृत

                              रायपुर (BCC NEWS 24): छत्तीसगढ़ शासन, जल संसाधन विभाग...

                              Related Articles

                              Popular Categories