CG: 27 अपराधों के तीन कुख्यात आरोपी हुए जिला बदर… राजधानी के बॉर्डर इलाकें में भटकते ही होंगे सीधे गिरफ्तार, चुनाव के पहले सख्त एक्शन

              रायपुर: राजधानी की पुलिस चुनाव को लेकर सीरियस मोड में नजर आ रही है। विधानसभा चुनाव को देखते हुए पुलिस ने रायपुर के तीन कुख्यात आरोपियों को कोर्ट के आदेश से जिला बदर किया है। इन आरोपियों पर अलग-अलग मामलों पर 27 अपराध दर्ज थे। जिला बदर के बाद अब ये रायपुर और उसकी सीमावर्ती जिलो में भी प्रवेश नहीं कर पाएंगे। इन तीन आरोपियों में से एक अभनपुर, एक सिविल लाइन और एक पंडरी थाना क्षेत्र के रहने वाला हैं।

              पहले आरोपी का क्राइम रिकॉर्ड

              जिला बदर हुए हुआ एक आरोपी 25 साल का अर्जुन पाटले है। इसके ऊपर बीते सालों में 2015 से 21 तक के 9 संगीन मामलें दर्ज है। जिसमें कुछ गंभीर अपराध भी शामिल है। लोगों को डराना धमकाना, हत्या, गुण्डागर्दी, अवैध रूप से हथियार रखना, शराब बेचना थाना अभनपुर रायपुर में दर्ज हुए हैं।

              दूसरे आरोपी का क्राइम रिकॉर्ड

              इसके अलावा एक दूसरा आरोपी 25 साल का लक्ष्मण दीप के खिलाफ सिविल लाइन में अपराध दर्ज हैं। जिसमें बीते 2012 से 2023 तक उसने 8 अपराध किए हैं। इसके विरुद्ध गुण्डागर्दी, मारपीट, चाकूबाजी करना, गंदी-गंदी गाली देकर जान से मारने की धमकी देना, हत्या का प्रयास, चाकूबाजी जैसे संगीन अपराध दर्ज हुए है।

              तीसरें आरोपी का क्राइम रिकॉर्ड

              तीसरे आरोपी 25 साल के छोटू सोना के खिलाफ 2014 से 2022 के बीच गाली-गलौच, मारपीट, लूट, चाकूबाजी और अवैध रूप से शराब बेचना और हथियार रखना जैसे संगीन अपराध सिविल लाइन थाने में दर्ज है।

              इसके पहले इन दो आरोपियों का जिला बदर किया गया है।

              इसके पहले इन दो आरोपियों का जिला बदर किया गया है।

              रायपुर जिला दंडाधिकारी ने दिए आदेश

              दरअसल रायपुर पुलिस ने विधानसभा चुनाव को देखते हुए कुछ आदतन अपराधियों पर लगातार सख्ती बरत रही है। इन मामलों में पुलिस ने सबसे पहले दो अपराधियों के प्रकरण को जिला दंडाअधिकारी के समक्ष पेश किया था। जिसके बाद इन्हें जिला बदर करने के लिए आदेश पुलिस को दे दिए गए। इस बार 3 और आरोपियों को जिला बदर किया गया है।

              बॉर्डर जिलों में भी एंट्री पर लगा बैन

              इस दौरान यह तीनों आरोपी राजधानी रायपुर समेत आसपास के बॉर्डर जिला पर भी प्रवेश नहीं कर पाएंगे। इन जिलों में दुर्ग, धमतरी, महासमुंद, गरियाबंद, बलौदा बाजार के सीमाओं में बिना सक्षम न्यायालय की अनुमति के प्रवेश न करने का आदेश दिया गया है।

              पुलिस आदतन बदमाशों पर कड़ी निगरानी कर रही है

              इस मामले को लेकर रायपुर सिटी एएसपी लखन पटले ने बताया कि रायपुर पुलिस चुनाव को लेकर लगातार पुराने आदतन बदमाशों पर कड़ी निगरानी कर रही है। इनके गंभीर अपराधों में संलिप्तता के आधार पर उन पर सख्ती से कार्यवाई की जा रही है। अब तक 5 लोगों पर एक्शन लिया गया है। ये आगे भी जारी रहेगा।


                              Hot this week

                              रायपुर : प्रधानमंत्री आवास योजना से बदली विश्वासा बाई की जिंदगी

                              कच्चे घर की मुश्किलों से मिली राहत, अब पक्के...

                              रायपुर : छत्तीसगढ़ संस्कृत विद्यामण्डलम् : द्वितीय मुख्य परीक्षा जून 2026 की समय-सारिणी जारी

                              रायपुर (BCC NEWS 24): छत्तीसगढ़ संस्कृत विद्यामण्डलम्, रायपुर द्वारा...

                              KORBA : सुप्रीम कोर्ट में लंबित मामलों के लिए विशेष लोक अदालत का होगा आयोजन

                              कोरबा (BCC NEWS 24): सर्वोच्च न्यायालय द्वारा न्याय को...

                              Related Articles

                              Popular Categories