कोरबा: बेबी एलीफेंट की मौत… हसदेव नदी में तैरते मिली हाथी के शावक की लाश, पानी में बहने से मौत की आशंका

        KORBA: कोरबा के कटघोरा वन मंडल में एक बेबी एलीफेंट की मौत हो गई। उसकी लाश सरहदी इलाके में हसदेव नदी में तैरते मिली। संभावना जताई जा रही है कि झुंड के साथ नदी को पार करते समय एक महीने का बेबी एलीफेंट पानी के तेज बहाव में बह गया होगा। वन अफसर की मौजूदगी में उसका अंतिम संस्कार किया गया।

        जानकारी के मुताबिक कटघोरा वन मंडल में केंदई वन परिक्षेत्र अंतर्गत ग्राम झिनपुरी के ग्रामीण हसदेव नदी की ओर गए हुए थे। इसी दौरान उनकी नजर हसदेव नदी में तैर रहे बेबी एलीफेंट की लाश पर गई। जिसकी सूचना ग्रामीणों ने वन विभाग को दी। बेबी एलीफेंट की मौत की खबर मिलते ही वन अफसरों की टीम मौके पर जा पहुंची और बेबी एलीफेंट की लाश को बाहर निकाला गया।

        क्षेत्र में बीते कुछ दिनों से 30 हाथियों का झुंड विचरण कर रहा था।

        क्षेत्र में बीते कुछ दिनों से 30 हाथियों का झुंड विचरण कर रहा था।

        बेबी एलीफेंट के फेफड़े में मिला पानी

        पशु चिकित्सकों की टीम ने वन अफसरों की मौजूदगी में पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी की। इस दौरान भरा मिला। आशंका जताई जा रही है कि झुंड के साथ हसदेव नदी को पार करते समय बेबी एलीफेंट तेज बहाव में बह गया होगा या फिर वयस्क हाथी के पैर से दबा होगा। जिससे उसकी मौत हुई होगी।

        गौरतलब है कि क्षेत्र में बीते कुछ दिनों से 30 हाथियों का झुंड विचरण कर रहा था। इस झुंड में बेबी एलीफेंट भी शामिल था। वहीं इससे पहले भी कटघोरा वनमंडल में बेबी एलीफेंट के मौत की घटना घटित हो चुकी है। इस मामले में वैधानिक कार्रवाई के बाद मृत बेबी एलीफेंट का अंतिम संस्कार किया गया।



                Hot this week

                KORBA : सेवा संकल्प अभियान के तहत सेवा यात्रा बाइक रैली 1 अक्टूबर को पहुंचेगी भैसमा और पसान

                विद्यार्थियों को कॉपी-पेन का वितरण, आवास योजना के हितग्राहियों...

                KORBA : मॉनिटरिंग सेल एवं नेशनल लोक अदालत संबंधी बैठक आयोजित

                कोरबा (BCC NEWS 24): मॉनिटरिंग सेल एवं नेशनल लोक...

                Related Articles

                Popular Categories