Monday, February 16, 2026

              CG: रायपुर यूथ कांग्रेस अध्यक्ष पर जानलेवा हमला… लाठी-डंडों से विनोद कश्यप और उसके दो साथी पर अटैक, तीनों के सिर पर आई गंभीर चोट

              RAIPUR: रायपुर यूथ कांग्रेस अध्यक्ष विनोद कश्यप और उसके दो साथी पर गुरुवार देर रात लाठी से हमला हो गया। तीनों के सिर पर गंभीर चोट आई है। सरोना इलाके में हुई घटना के विरोध में रायपुर पश्चिम से विधायक विकास उपाध्याय सैकड़ों समर्थकों के साथ डीडी नगर थाने के बाहर ही सड़क पर धरने पर बैठे रहे। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ता के ऊपर हुए हमले को लेकर नाराजगी जाहिर की।

              नेता की नाराजगी को दूर करने और आरोपियों को पकड़ने के लिए रायपुर पुलिस के आला अफसरों ने तत्काल निर्देश दिए। जिसके बाद थाने की पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम रात भर आरोपियों की तलाश में जुटी रही।

              थाने की पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम रात भर आरोपियों की तलाश में जुटी रही।

              थाने की पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम रात भर आरोपियों की तलाश में जुटी रही।

              जानिए, पूरा मामला

              रायपुर युवा कांग्रेस अध्यक्ष विनोद कश्यप उर्फ भक्कू ने डीडी नगर थाने में एफआईआर दर्ज कराई कि शुक्रवार की देर रात साढ़े 12 बजे के करीब वो अपने दोस्तों के साथ था। तभी उन्हें फोन पर पता चला कि भाजपा पार्षद राजेश ठाकुर ने अन्य लोगों के साथ मिलकर उनके परिचित की गाड़ी को सरोना इलाके में रोक दिया है।

              थानेदार समेत मौजूद स्टाफ उन्हें समझाइश देकर रोकने की कोशिश करते रहे।

              थानेदार समेत मौजूद स्टाफ उन्हें समझाइश देकर रोकने की कोशिश करते रहे।

              जब विनोद और उनके साथी मौके पर पहुंचे तो वहां पहले से मौजूद BJP पार्षद और अन्य युवकों ने उनके साथ पहले गालीगलौज की। फिर उन्होंने मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि इस दौरान लाठी-डंडे से युवकों पर वार किया गया। जिससे विनोद कश्यप, मिथलेश यादव और सोनू नायक के सिर पर चोटें आई हैं।

              पुलिस ने विनोद कश्यप नाम के युवक पर जानलेवा हमले की शिकायत पर FIR दर्ज किया है।

              पुलिस ने विनोद कश्यप नाम के युवक पर जानलेवा हमले की शिकायत पर FIR दर्ज किया है।

              भाजपा-कांग्रेस कार्यकर्ता आपस में भिड़े

              पूरे बवाल की शुरुआत मतदाताओं को लुभाने के लिए पैसे और कंबल बांटने के आरोपों से हुई। रायपुर पश्चिम विधानसभा के बीजेपी और कांग्रेस दोनों पार्टी के कार्यकर्ता इस मामले में सरोना इलाके में एक-दूसरे के साथ भिड़ते रहे।

              डीडी नगर पुलिस को जब इसकी सूचना मिली तो फौरन 3 जीप भरकर फोर्स मौके पर पहुंची। थानेदार समेत मौजूद स्टाफ उन्हें समझाइश देकर रोकने की कोशिश करते रहे। तभी मौका पाकर 3-4 युवकों ने सड़क के दूसरे छोर में यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष और उसके साथियों पर हमला कर दिया।

              विधायक विकास उपाध्याय अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ थाने के बाहर ही सड़क पर धरने पर बैठ गए।

              विधायक विकास उपाध्याय अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ थाने के बाहर ही सड़क पर धरने पर बैठ गए।

              बीजेपी हिंसा कर रही, पुलिस एक्शन नहीं ले रही-विकास उपाध्याय

              विधायक विकास उपाध्याय ने पुलिस से आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की। इस प्रदर्शन के दौरान उन्होंने आरोप लगाया कि BJP के लोग लगातार हिंसा कर रहे हैं। लेकिन पुलिस उन पर कोई एक्शन नहीं ले रही।

              सिटी ASP बोले-गिरफ्तारी के लिए टीमें रवाना

              पुलिस ने विनोद कश्यप नाम के युवक पर हमले की शिकायत पर FIR दर्ज किया है। इस मामले में पुलिस ने राजेश ठाकुर, शुभांकर द्विवेदी और अन्य लोगों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। फरार आरोपियों की तलाश में टीमें लगाई गई हैं।


                              Hot this week

                              Related Articles

                              Popular Categories