कोरबा: जिले के 4 विधानसभा सीटों पर मतदान जारी… राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने शिव मंदिर में की पूजा, फिर लाइन में लगकर डाला वोट

        कोरबा: जिले की 4 विधानसभा सीटों पर सुबह 8 बजे से मतदान शुरू हो चुका है। यहां शाम 5 बजे तक वोटिंग होगी। राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने अपने परिवार के साथ कमला नेहरू महाविद्यालय केंद्र क्रमांक 201 में पहुंचकर वोट डाला। वे अपने परिवार के साथ लाइन में लगे। उनके साथ पत्नी रेणु अग्रवाल और उनके दोनों बेटे भी मौजूद रहे।

        वोटिंग से पहले जयसिंह अग्रवाल हेलीपैड पर स्थित शिव मंदिर में पहुंचे और सपरिवार पूजा-अर्चना की। बता दें कि कोरबा जिले की चारों विधानसभा सीटों पर 53 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। रामपुर में 9, कोरबा में 20, कटघोरा में 15 और पाली-तानाखार में 9 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।

        संगवारी मतदान केंद्र में महिलाएं वोट डालने के लिए लाइन में लगी हुईं।

        संगवारी मतदान केंद्र में महिलाएं वोट डालने के लिए लाइन में लगी हुईं।

        जिले के सभी 1,081 मतदान केन्द्रों के लिए गुरुवार को मतदान दल आईटी कॉलेज से मतदान सामग्री के साथ रवाना हुए। गुरुवार शाम तक पोलिंग पार्टी अपने निर्धारित मतदान केंद्रों तक पहुंच गई। सभी मतदान केन्द्रों में एक पीठासीन अधिकारी, मतदान दल अधिकारी-1, मतदान दल अधिकारी-2, मतदान दल अधिकारी-3 और पुलिस की ड्यूटी लगाई गई है। संवेदनशील और अति संवेदनशील मतदान केन्द्रों में अतिरिक्त बल लगाया गया है। इसके अलावा 115 सेक्टर अधिकारी, 52 माइक्रो ऑब्जर्वर की ड्यूटी लगी है।

        कोरबा के कमला नेहरू महाविद्यालय में लोग वोट डालने के लिए लाइन में लगे हुए।

        कोरबा के कमला नेहरू महाविद्यालय में लोग वोट डालने के लिए लाइन में लगे हुए।

        जिला : कोरबाविधानसभा सीट : रामपुर
        2023 में कुल मतदाता220896
        पुरुष मतदाता108807
        महिला मतदाता112087
        थर्ड जेंडर2
        2018 में कुल मतदाता201629
        पुरुष मतदाता100185
        महिला मतदाता101444
        थर्ड जेंडर0
        2018 में मतदान83.40
        जिला : कोरबाविधानसभा सीट : कोरबा
        2023 में कुल मतदाता254743
        पुरुष मतदाता128553
        महिला मतदाता126169
        थर्ड जेंडर21
        2018 में कुल मतदाता226482
        पुरुष मतदाता116309
        महिला मतदाता110151
        थर्ड जेंडर22
        2018 में मतदान71.54
        जिला : कोरबाविधानसभा सीट : कटघोरा
        2023 में कुल मतदाता214658
        पुरुष मतदाता108413
        महिला मतदाता106236
        थर्ड जेंडर9
        2018 में कुल मतदाता197615
        पुरुष मतदाता101143
        महिला मतदाता96467
        थर्ड जेंडर5
        2018 में मतदान77.99
        जिला : कोरबाविधानसभा सीट : पाली-तानाखार
        2023 में कुल मतदाता228061
        पुरुष मतदाता113307
        महिला मतदाता114746
        थर्ड जेंडर8
        2018 में कुल मतदाता212279
        पुरुष मतदाता106280
        महिला मतदाता105996
        थर्ड जेंडर3
        2018 में मतदान81.83

        रामपुर विधानसभा में 9 प्रत्याशी

        क्रमांकप्रत्याशीपार्टी
        1.ननकी राम कंवरबीजेपी
        2.फूल सिंह राठियाकांग्रेस
        3.जगत राम राठियाबहुजन समाज पार्टी
        4.बिरेश्वर कंवरनिर्दलीय
        5.धनवार वेदलाल वनवासीनिर्दलीय
        6.बालमुकुंद राठियाजनता कांग्रेस छत्तीसगढ़(जे)
        7.रामदयाल उरांवनिर्दलीय
        8.कन्हैया आनंद कंवरहमर राज पार्टी
        9.अलेक्जेंडर टोप्पोजोहार छत्तीसगढ़ पार्टी

        कोरबा विधानसभा में सबसे अधिक 20 उम्मीदवार

        क्रमांकप्रत्याशीपार्टी
        1.लखनलाल देवांगनभारतीय जनता पार्टी
        2.जयसिंह अग्रवालकांग्रेस
        3.अब्दुल नफीस खानगणा सुरक्षा पार्टी
        4.राजेश कुमार पांडेयनिर्दलीय
        5.इंजीनियर विशाल केलकरआम आदमी पार्टी
        6.धनंजय सिंह चंद्राबहुजन समाज पार्टी
        7.योगेश साहूपीपल्स पार्टी ऑफ इंडिया (डेमोक्रेटिक)
        8.सुनील सिंहकम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया
        9.मदन लाल चंद्राबलीराजा पार्टी
        10.घनश्याम चंद्रा गांधीनिर्दलीय
        11.लखन लाल देवांगननिर्दलीय
        12.सुनील कुमार तायलभारतीय शक्ति चेतना पार्टी
        13.रणबीर आदिलेजोहार छत्तीसगढ़ पार्टी
        14.शेरे हक़निर्दलीय
        15.राजकुमार दुबेलोक जन शक्ति पार्टी(राम विलास)
        16.प्रवीण मसीहनिर्दलीय
        17.पूरन लाल साहूजनता कांग्रेस छत्तीसगढ़
        18.मिर्जा मुस्ताक अहमदनिर्दलीय
        19.अंकित अग्रवालनिर्दलीय
        20.सिमॉन फ्रान्सीशनिर्दलीय

        कटघोरा विधानसभा में 15 प्रत्याशी

        क्रमांकप्रत्याशीपार्टी
        1.पुरुषोत्तम कंवरकांग्रेस
        2.प्रेमचंद पटेलभारतीय जनता पार्टी
        3.चंद्रकांत डिक्सेनाआम आदमी पार्टी
        4.सुरेंद्र राठौर (सोनू भैया)जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी
        6.इंजीनियर सत्यजीत कुर्रेबहुजन समाज पार्टी
        7.भुवनेश्वर सिंह श्रोतेगोंडवाना गणतंत्र पार्टी
        8.कल्याण सिंह तंवरछत्तीसगढ़िया पार्टी
        9.जवाहर सिंह कंवरकम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (मार्कसिस्ट)
        10.मिलन दास दीवानगणा सुरक्षा पार्टी
        11.सपुरन कुलदीपजनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे)
        12.दिलीप कंवर (डी.के. सरजाल)अम्बेडकराईट पार्टी आफ इंडिया
        13.रविन्द्र महंतनिर्दलीय
        14.अजय सिंहनिर्दलीय
        15.रवि कुमार रजकनिर्दलीय
        16.सुदामा रामनिर्दलीय

        पाली-तानाखार विधानसभा में 9 प्रत्याशी

        क्रमांकप्रत्याशीपार्टी
        1.दुलेश्वरी सिदारकांग्रेस
        2.तुलेश्वर हीरा सिंह मरकामगोंडवाना गणतंत्र पार्टी
        3.आनंद कुमार तंवरनिर्दलीय
        4.देवराज सिंह मरकामछत्तीसगढ़िया पार्टी
        5.रामदयाल उइकेभारतीय जनता पार्टी
        6.छत्रपाल सिंह कंवरजनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे)
        7.बाबू सिंह कंवरनिर्दलीय
        8.छवि राजनिर्दलीय
        9.शिवरात पैकरा (कंवर)निर्दलीय


                Hot this week

                Related Articles

                Popular Categories