IND Vs AUS वर्ल्ड कप फाइनल… भारत ने 5 रन बनाने में गंवाए 2 विकेट, 13 ओवर के बाद स्कोर 89/3; विराट क्रीज पर

              अहमदाबाद: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वर्ल्ड कप 2023 का फाइनल मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है। ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग करने का फैसला किया है।

              टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 13 ओवर में 3 विकेट पर 89 रन बना लिए हैं। विराट कोहली और केएल राहुल क्रीज पर हैं।

              श्रेयस अय्यर 4 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें कप्तान पैट कमिंस ने जोश इंग्लिस के हाथों कैच कराया।

              इससे पहले, कप्तान रोहित शर्मा 47 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें ग्लेन मैक्सवेल ने ट्रेविस हेड के हाथों कैच कराया। रोहित लगातार दूसरे मुकाबले में 47 के स्कोर पर आउट हुए।

              ओपनर शुभमन गिल 4 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें मिचेल स्टार्क ने एडम जम्पा के हाथों कैच कराया। स्टार्क ने गिल को तीसरी बार आउट किया है।


                              Hot this week

                              KORBA : सेवा सेतु से आमजन को मिल रही त्वरित और सुगम शासकीय सेवाएं

                              ’महेत्तर राम को समय पर मिले जाति, निवास एवं...

                              KORBA : प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का अंतिम मौकाः 31 जुलाई तक कराएं फसल बीमा

                              प्राकृतिक आपदा से फसल सुरक्षा के लिए कृषि विभाग...

                              डीएमएफटी कोरबा के सहयोग से जिले में 22 नवीन उप- स्वास्थ्य केंद्र भवनों का होगा निर्माण

                              ग्रामीण एवं खनिज प्रभावित क्षेत्रों में स्वास्थय सुविधाएं होंगी...

                              Related Articles

                              Popular Categories