कोरबा: पैसे बांटने के आरोप में बीजेपी कार्यकर्ताओं की पिटाई… 10 युवकों ने स्टिक-रॉड से किया हमला, सिर पर आई चोटें; थाने में हुई शिकायत

              KORBA: कोरबा में रामपुर क्षेत्र के बरबसपुर पंडरीपानी इलाके में विधानसभा चुनाव से एक दिन पहले पैसे बांटने के आरोप में 10 युवकों ने बीजेपी के दो कार्यकर्ताओं से मारपीट की थी। स्टिक, रॉड और अन्य धारदार हथियारों से हमला कर लहूलुहान कर दिया। जिसकी शिकायत सिविल लाइन थाने में की गई है।

              दरअसल, भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी ननकी राम कंवर ने पंडरी पानी बरबसपुर के पास चुनाव कार्यालय बनाया था, जहां से आसपास के इलाकों के लिए काम किया जा रहा था। तभी 16 नवंबर को बाइक पर सामान होकर 10 लड़के पहुंचे।

              रुपए बांटने की बात कहते हुए दौलत राम पटेल और नंद झरोखा से मारपीट की। जिससे दोनों को चोट आई। उनके बोलेरो वाहन को भी क्षति पहुंची।

              पैसे बांटने के आरोप में की गई पिटाई।

              पैसे बांटने के आरोप में की गई पिटाई।

              पीड़ित नंदू पटेल ने बताया कि इस घटना की सूचना रामपुर क्षेत्र के विधायक ननकी राम कंवर को दी गई। सिविल लाइन थाना में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस को मारपीट करने वालों कुछ लड़कों की जानकारी दी गई। उनके खिलाफ उचित कार्रवाई करने की मांग की गई।


                              Hot this week

                              रायपुर : वर्मी कंपोस्ट उत्पादन बनी आत्मनिर्भरता की मिसाल

                              कवर्धा वन विकास निगम की बड़ी सफलतारायपुर (BCC NEWS...

                              रायपुर : एक पोकलेन और 3 हाइवा जब्त

                              शासकीय भूमि से हो रहा था अवैध खननरायपुर (BCC...

                              रायपुर : करवां जलाशय योजना को 27.28 करोड़ की पुनरीक्षित स्वीकृति

                              680 हेक्टेयर क्षेत्र को मिलेगा लाभरायपुर (BCC NEWS 24):...

                              Related Articles

                              Popular Categories