CG: बोलेरो ने 2 बाइक सवारों को कुचला… ओवरटेक के चक्कर में आमने-सामने की भिड़ंत, परिवार को छोड़कर सामान लेने जा रहे थे

              महासमुंद: जिले के सरायपाली थाना क्षेत्र में रविवार रात तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक सवार दो युवकों को कुचल दिया। इसमें एक की मौक पर और दूसरे युवक की अस्पताल में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि दोनों घर का सामान लेने के लिए बाजार जा रहे थे, तभी ओवरटेक की कोशिश में ये हादसा हो गया।

              जानकारी के मुताबिक, बोलेरो क्रमांक CG06 L 074 रविवार रात करीब 8 बजे सरायपाली से झिलमिला की ओर जा रही थी। इसी दौरान सारंगढ़ जिले के मानिकपुर निवासी बसंत सिदार (42 वर्ष) और गुड़ेली निवासी दूसरा युवक बाइक क्रमांक CG 13 AL 4267 से सामने से आ रहे थे।

              इस हादसे में बसंत की मौके पर ही मौत हो गई।

              इस हादसे में बसंत की मौके पर ही मौत हो गई।

              बाइक और बुलेरों में आमने-सामने हुई टक्कर

              ईवास इंग्लिश मीडियम स्कूल के पास ओवरटेक करने की कोशिश में बाइक सवारों का संतुलन बिगड़ गया और बाइक सामने से आ रही बोलेरो से टकरा गई। इस हादसे में बसंत की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा इतना भयावह था कि उसका शव सड़क पर क्षत-विक्षत हालत में बिखरा पड़ा था।

              रायपुर में इलाज के दौरान तोड़ा दम

              गंभीर रूप से घायल दूसरे युवक को तत्काल सरायपाली स्वास्थ्य केन्द्र भेजा गया। जहां गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद उसे रायपुर रेफर कर दिया। जहां एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई।

              बाइक पर सवार होकर बाजार में सामान लेने जा रहे थे।

              बाइक पर सवार होकर बाजार में सामान लेने जा रहे थे।

              परिवार को छोड़कर सामान ले जा रहे थे

              सरायपाली थाना प्रभारी शिवानंद तिवारी ने बताया कि, बसंत सिदार परिवार के साथ ईंट-भट्टे में काम के लिए जाने वाला था। इसके लिए ताज नगर वार्ड क्रमांक-7 में रहने वाले मजदूर के यहां अपने परिवार को छोड़कर वो कुछ सामान लेने बाजार जा रहा था। बसंत के साथ बाइक पर बैठे दूसरे युवक की पहचान नहीं हो पाई है।


                              Hot this week

                              रायपुर : खैरागढ़ के ईको कैंप छिंदारी में ‘बर्डवॉक’ बना आकर्षण का केंद्र

                              प्रकृति प्रेमियों को मिल रहा अनूठा अनुभव, बढ़ रही...

                              रायपुर : महासमुंद जिलें में बदली कमार बस्तियों की तस्वीर

                              पीएम-जनमन की बदौलत सुविधाओं से जुड़ रहा जीवनरायपुर (BCC...

                              KORBA : शिक्षा ने बदली जिंदगी : पहाड़ी कोरवा युवती बनी प्रेरणाश्रोत

                              कोरबा (BCC NEWS 24): विकासखण्ड कोरबा के वनांचल क्षेत्र,...

                              Related Articles

                              Popular Categories