CG: डिवाइडर से टकराई तेज रफ्तार कार तीन बार पलटी… चालक की मौत, एक की हालत गंभीर; पुलिस जांच में जुटी

              दुर्ग: जिले में मंगलवार देर रात एक तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई। कार की स्पीड इतनी अधिक थी कि डिवाइडर में चढ़ते ही वो 3 फिट हवा में उछली और तीन बार पलटी। इस दुर्घटना में कार चालक युवक की मौत हो गई, वहीं एक अन्य की हालत गंभीर बताई जा रही है। नेवई पुलिस मामले की जांच कर रही है।

              दुर्घटना स्थल पर लगी लोगों की भीड़

              दुर्घटना स्थल पर लगी लोगों की भीड़

              नेवई पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक दुर्घटना मंगलवार रात तकरीबन 10.30 से 11 बजे के बीच हुई है। दो युवक स्कार्पियो CG 04 NT 0711 से Durg-Utai रोड पर जा रहे थे। वो जैसे ही मरोदा सेक्टर के पास पहुंचे उनकी गाड़ी अनबैलेंस हो गई और डिवाइडर से टकरा गई। डिवाइडर से टकराते ही गाड़ी हवा में उछली और तीन बार पलटती चली गई।

              स्कार्पियो के पीछे का क्षतिगस्त हिस्सा

              स्कार्पियो के पीछे का क्षतिगस्त हिस्सा

              तेज रफ्तार में तीन बार पलटने से कार में सवार दोनों युवक बुरी तरह घायल हो गए। गाड़ी पलटने से तेज आवाज आई। इससे वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने 112 को फोन करके बुलाया। पुलिस की वैन ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया। वहां एक युवक की मौत हो गई। वहीं एक अन्य की हालत गंभीर बताई जा रही है। नेवई टीआई का कहना है मृतक रुआबांधा सेक्टर का रहने वाला है। मामले की जांच की जा रही है। जानकारी मिलते ही आगे का अपडेट दिया जाएगा।


                              Hot this week

                              रायपुर : गांव में ही मिला जाति प्रमाण पत्र

                              बच्चों के चेहरों पर खिल उठी मुस्कानरायपुर (BCC NEWS...

                              रायपुर : फाइलों के चक्रव्यूह से आज़ाद हुई खेती किसानी

                              किसान रमेश के चेहरे पर लौटी मुस्कान​रायपुर (BCC NEWS...

                              रायपुर : अवैध उत्खनन और परिवहन पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई

                              चैन माउंटेन मशीन और हाईवा जब्तरायपुर (BCC NEWS 24):...

                              रायपुर : जोंक नदी से चौन माउंटेन और हाईवा जब्त

                              रायपुर (BCC NEWS 24): खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन...

                              Related Articles

                              Popular Categories