CG: देवर ने भाभी से किया रेप… किसी को बताने पर नुकसान पहुंचाने की धमकी दी; पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जुटी

              RAIPUR: राजधानी रायपुर के नवापारा में दूर के रिश्ते के देवर ने भाभी से रेप किया। घटना 4 महीने पहले की है, लेकिन महिला ने लोक-लाज के डर से पहले किसी से कुछ नहीं बताया, फिर बाद में हिम्मत कर घटना की जानकारी परिवार को दी। पुलिस मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुट गई है। घटना गोबरा नवापारा थाना क्षेत्र की है।

              पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, पीड़िता ने थाने में शिकायत दर्ज कराई कि कुछ साल पहले उसकी शादी हुई है। उसके 2 बच्चे हैं। वह अपने घर में पति और ससुराल वालों के साथ रहती है। करीब 4 महीने पहले वो घर पर अकेली थी। इस दौरान उसके दूर का देवर लल्ला साहू उसके घर पहुंचा। उसे अकेला देखकर देवर की नीयत बिगड़ गई। उसने उसके साथ दुष्कर्म किया।

              आरोपी ने महिला को धमकाया

              घटना के बाद आरोपी ने महिला को किसी से भी इस बात का जिक्र नहीं करने को कहा। उसने ऐसा करने पर पति और बच्चों को नुकसान पहुंचाने की धमकी दी। इस घटना के बाद महिला ने लोक-लाज और आरोपी के डर से किसी को कुछ नहीं बताया। लेकिन वो काफी तनाव में थी। इसके बाद उसने हिम्मत करके अपने घरवालों को ये बात बताई। तब जाकर घर वालों के कहने पर महिला को हिम्मत आई। उसने गुरुवार को थाने में आकर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कराया।

              आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम रवाना

              इस घटना को लेकर गोबरा नवापारा थाना प्रभारी सत्येंद्र श्याम ने बताया कि महिला की शिकायत पर तत्काल थाने पर FIR दर्ज कर ली गई है। मामला करीब 4 महीने पुराना है। आरोपी के बारे में जानकारी जुटाकर टीमें रवाना की गई हैं। उन्होंने कहा कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


                              Hot this week

                              रायपुर : सेवा सेतु बना आमजन का भरोसेमंद साथी

                              स्वाति आदित्य को समयबद्ध तरीके से मिला आय, जाति...

                              KORBA : श्री अग्रसेन कन्या महाविद्यालय, कोरबा में रिमेडियल क्लासेस का हुआ भव्य शुभारंभ

                              शुभारंभ; पीएससी, एसएससी और बैंकिंग परीक्षाओं की मिलेगी नि:शुल्क...

                              रायपुर : 13 कार्यों के लिए 3 करोड़ स्वीकृत

                              उप मुख्यमंत्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद स्वीकृति...

                              Related Articles

                              Popular Categories