CG: रायपुर में 73 साल की मां को बेटे ने पीटा… सब्जी नहीं बनाने पर मुक्कों से मारा, दर्द में कहराते अस्पताल पहुंची बुजुर्ग; FIR दर्ज

          RAIPUR: रायपुर में एक बेटे ने अपनी 73 साल की बुजुर्ग मां को पीट दिया, जिससे मां चोटिल हो गई। बेटे की मारपीट के पीछे की वजह मां का घर में सब्जी नहीं बना पाना था। इस बात से बेटे को गुस्सा आ गया। उसने अपनी मां से पहले गाली गलौज की, फिर उससे मारपीट की। इस घटना के बाद मां ने सिविल लाइन थाने पहुंचकर FIR दर्ज कराई। पूरा मामला दुर्गा मंदिर के पास विनोबा भावे नगर का है।

          सरला दास ने शुक्रवार देर शाम थाने में एफआईआर दर्ज कराई कि वह स्वास्थ्य विभाग की रिटायर्ड कर्मचारी है। वो पेंशन से अपना घर चला रही है। सुबह के वक्त उसके लड़के अभिनव दास ने सब्जी नही बनाने को लेकर मां के साथ विवाद किया, फिर कुछ ही देर में वह गाली गलौज करने लगा।

          सरला दास ने शुक्रवार देर शाम थाने में एफआईआर दर्ज कराया।

          सरला दास ने शुक्रवार देर शाम थाने में एफआईआर दर्ज कराया।

          मां ने समझाया फिर भी नही माना

          जानकारी के मुताबिक, इस दौरान उसकी मां उसे लगातार समझाते रही। लेकिन वह नहीं माना। उसने अपनी मां सरला को जान से मारने की धमकी देते हुए हाथ मुक्का से पीट दिया। इस घटना के दौरान आसपास के लोग भी इकट्ठे हो गए। उन्होंने बेटे को छुड़ाने की कोशिश की। फिर कुछ देर बाद जाकर मामला शांत हुआ।

          मां दर्द से कहराते अस्पताल पहुंची

          आरोपी के बेरहमी से मारने जाने से मां के सिर और बाएं हाथ में चोटें आई हैं। उन्होंने अपने पति प्रकाश दास के साथ पहले जिला अस्पताल फिर मेकाहारा में जाकर अपना इलाज करवाया। उन्होंने पुलिस को भी अपने शरीर में हो रहे दर्द के बारे में बताया।

          इस मामले में फिलहाल सिविल लाइन पुलिस थाना प्रभारी विनय सिंह ने बताया कि मामले में FIR दर्ज कर लिया है। मामले में आगे की जांच जारी है।



                    Hot this week

                    रायपुर : मेहनत, हुनर और सरकारी सहयोग से बदली कमलेश की जिंदगी, बनीं ‘लखपति दीदी’

                    महिला स्वसहायता समूह से जुड़कर मिला आत्मनिर्भरता का अवसरआरएफ-सीआईएफ...

                    KORBA : जलभराव का सतत जायजा व जल निकासी में जुटा रहा निगम अमला

                    शनिवार को हुई लगातार बारिश से अनेक स्थानों पर...

                    रायपुर : छत्तीसगढ़ में मानसून औसतन 100% से अधिक बारिश दर्ज

                    ​रायपुर (BCC NEWS 24): छत्तीसगढ़ में इस मानसून सीजन...

                    Related Articles

                    Popular Categories