CG: पति ने पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा… पैसा और धान देने से मना कर रहा थी, शराबी ने वारकर ले ली जान

          SURAJPUR: सूरजपुर में पति ने अपनी पत्नी की कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि शराब पति पैसे मांग रहा था, लेकिन पत्नी नशे नशे के लिए पैसे नहीं दे रही थी, जिसे नाराज पति ने जान ले ली। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पूरा मामला चंदौरा थाना क्षेत्र के पकनी गांव का मामला है।

          दरअसल, पकनी निवासी जानकी सिंह ने चंदौरा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 10.12.23 को इसके चाचा घर आकर बताया कि दीदी बिगनी पर जीजा लक्ष्मण प्रसाद सिर पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। दोनों साथ में वहां पहुंचे तो देखे कि बिगनी जमीन में गिरी पड़ी है, जिसे उपचार के लिए सीएचसी प्रतापपुर ले जाने पर डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।

          एसपी ने दिए गिरफ्तारी के निर्देश

          मामले की सूचना पर पुलिस अधीक्षक आई कल्याण एलिसेला ने आरोपी की गिरफ्तारी के निर्देश दिए। थाना चंदौरा पुलिस ने विवेचना के दौरान दबिश देकर आरोपी लक्ष्मण प्रसाद 30 वर्ष को ग्राम पहाड़करवां से पकड़ा।

          पुलिस ने आरोपी के पास कुल्हाड़ी जब्त किया

          पूछताछ पर आरोपी ने बताया कि नशे का आदि था। पैसा मांगने और घर का धान निकालने से मना करने पर पत्नी को टांगी से मारकर हत्या की। आरोपी के निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त कुल्हाड़ी को जब्त कर लिया है।



                    Hot this week

                    रायपुर : छत्तीसगढ़ में मानसून औसतन 100% से अधिक बारिश दर्ज

                    ​रायपुर (BCC NEWS 24): छत्तीसगढ़ में इस मानसून सीजन...

                    रायपुर​ : महतारी वंदन से मैनी के आँगन में बिखरी खुशियाँ

                    रक्षाबंधन पर सजे स्वावलंबन के सपनेरायपुर (BCC NEWS 24):...

                    रायपुर : विशेष आलेख : छत्तीसगढ़ में उच्च शिक्षा का ‘नया सवेरा’

                    कौशल, अनुसंधान और रोजगार से गढ़ा जा रहा भविष्यरायपुर...

                    रायपुर : अबूझमाड़ में बदला हवाओं का रुख

                    हिंसा छोड़ मुख्यधारा में लौटीं बहनों ने DRG जवानों...

                    Related Articles

                    Popular Categories