कोरबा: बच्चे को चुराकर भीख मंगवा रही थी महिला… मासूम बोला- भीख नहीं मांगने पर पीटती थी, पुलिस ने मेमू ट्रेन से चोरनी को पकड़ा

            KORBA: कोरबा के गेवरा बस्ती से एक बच्चे की चोरी कर उससे भीख मंगवाने के मामले में कुसमुंडा पुलिस और आरपीएफ ने कार्रवाई की। एक महिला को गिरफ्तार किया गया है। प्रकरण में पहले ही कुसमुंडा पुलिस ने अपराध दर्ज किया था। इस स्थिति में दस्तावेज का परीक्षण करने के साथ अगवा किए गए बच्चे को उसके परिवार के सुपुर्द कर दिया गया है।

            कुछ दिन पहले कुसमुंडा पुलिस थाना क्षेत्र के गेवरा बस्ती से महेश यादव नामक बालक को किसी ने अगवा कर लिया था। तलाश करने पर जब नतीजा नहीं मिला तो उसकी मां लता यादव ने खोजबीन शुरू की, फिर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। इसी दौरान एक जगह से बच्चों के साथ आरोपी महिला पुलिस के गिरफ्त में आ गई।

            रेलवे स्टेशन में बच्चे के साथ मिली महिला

            बच्चे की मां लता यादव ने बताया कि कुसमुंडा में रोजी मजदूरी कर अपने और अपने दो बच्चों का भरण पोषण करते आ रही है। एक सप्ताह पहले उसका बेटा अचानक लापता हो गया था। कई जगह ढूंढने पर भी नहीं मिला। इसी दौरान बिलासपुर में अपने बेटे को महिला के साथ देखा।

            बिलासपुर में अपने बेटे को महिला के साथ देखा।

            बिलासपुर में अपने बेटे को महिला के साथ देखा।

            भीख नहीं मांगने पर बच्चे को पीटती थी महिला

            बिलासपुर आरपीएफ पुलिस हरकत में आई और तत्काल इसकी सूचना कोरबा आरपीएफ को दी। जहां कोरबा स्टेशन पहुंचते ही अगली कार्रवाई शुरू की। इसकी सूचना कुसमुंडा थाना पुलिस को दी गई। बालक ने बताया कि संबंधित महिला के द्वारा उससे मारपीट करने के अलावा यहां वहां भीख मंगवा रही थी। भीख नहीं मांगने पर मारती थी।

            इस दौरान कोरबा में ट्रेन के पहुंचने पर कार्रवाई की गई। बालक को महिला के कब्जे से बरामद कर लिया गया है।

            इस दौरान कोरबा में ट्रेन के पहुंचने पर कार्रवाई की गई। बालक को महिला के कब्जे से बरामद कर लिया गया है।

            मेमू ट्रेन से बच्चे को लेकर जा रही थी महिला

            कोरबा आरपीएफ थाना प्रभारी आर एस चंद्रा ने बताया कि एक मेमू ट्रेन से बच्चे को कहीं ले जाने की जानकारी मिलने पर पुलिस और आरपीएफ हरकत में आई। इस दौरान कोरबा में ट्रेन के पहुंचने पर कार्रवाई की गई। बालक को महिला के कब्जे से बरामद कर लिया गया है।


                          Hot this week

                          Related Articles

                          Popular Categories