CG: बाइक से गिरी महिला ट्रेलर की चपेट में आई… पहिये से कुचला सिर, मौके पर मौत; आरोपी ड्राइवर गिरफ्तार

              कबीरधाम: जिले में बाइक से महिला गिर गई, जिसे ट्रेलर ने अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। महिला के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया गया है। मामला कबीरधाम जिले के सिटी कोतवाली अंतर्गत भागूटोला गांव का है।

              जानकारी के मुताबिक, रविवार दोपहर करीब 3 बजे महिला अपने बेटे के साथ बाइक से कवर्धा की ओर से आ रही थी। भागूटोला गांव में स्पीड ब्रेकर पर बाइक उछली, जिससे महिला अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। इस दौरान वो पास से गुजर रहे ट्रेलर के चक्के के नीचे आ गई। इससे महिला का सिर बुरी तरह से कुचल गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

              बेटे ने पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर महिला के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। वहीं आरोपी ट्रेलर ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया गया है। मृत महिला रेंगाखार की रहने वाली थी।


                              Hot this week

                              रायपुर : स्वस्थ बच्चे ही देश का मजबूत भविष्य – राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा

                              कुपोषण के खिलाफ बलौदाबाजार की बड़ी पहल-सुपोषित बचपन अभियान...

                              कोरबा : BALCO की स्वास्थ्य पहल से 1.2 लाख लोगों तक पहुंची बेहतर चिकित्सा सेवाएं

                              बालकोनगर (BCC NEWS 24): स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में...

                              Related Articles

                              Popular Categories