CG: छत्तीसगढ़ में हार के बाद कांग्रेस में इस्तीफों का दौर जारी… PCC उपाध्यक्ष चुन्नीलाल साहू ने पद से इस्तीफा दिया, बोले- कांग्रेस की हार से व्यथित, इसलिए इस्तीफा दे रहा

              रायपुर: छत्तीसगढ़ में हार के बाद कांग्रेस में सीनियर नेताओं पर आरोपों और इस्तीफों का दौर जारी है। कांग्रेस के एक और पूर्व विधायक चुन्नीलाल साहू ने पद से इस्तीफा दिया है। साहू पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष थे। इससे पहले पूर्व विधायक मोहित केरकेट्टा ने भी इस्तीफा दिया था हालांकि समझाइश के बाद उन्होंने इस्तीफा वापस ले लिया।

              चु्न्नीलाल साहू ने इस्तीफे में लिखा है- बीते चार सालों में पार्टी ने उपाध्यक्ष के रूप में मुझे जो जिम्मेदारी दी, मैंने निभाने की कोशिश की है। 2023 के विधानसभा चुनाव में मेरे प्रभार जिला बिलासपुर (ग्रामीण) के मस्तूरी और कोटा, गृह जिला जांजगीर और रायगढ़ लोकसभा प्रभार क्षेत्र की चार सीटों पर काम किया। यहां विधानसभा में नतीजे पार्टी के पक्ष में रहे हैं, लेकिन प्रदेश में कांग्रेस की करारी हार से मैं व्यथित हूं। जिसके कारण मैं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष पद से इस्तीफा देता हूं।

              पूर्व विधायक चुन्नीलाल साहू ने कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है।

              पूर्व विधायक चुन्नीलाल साहू ने कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है।


                              Hot this week

                              रायपुर : केमिकल और औद्योगिक आपदा के लिए सचेत रहने की जरूरत

                              राज्य स्तरीय मॉक एक्सरसाईज की जायेगीरायपुर (BCC NEWS 24):...

                              बिलासपुर : एनटीपीसी सीपत में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन

                              बिलासपुर (BCC NEWS 24): एनटीपीसी सीपत में दिनांक 11...

                              Related Articles

                              Popular Categories