CG: 2 बाइक के बीच जोरदार टक्कर, 2 लोगों की मौत… महिला समेत 2 युवक गंभीर रूप से घायल, गिरौधपुरी से घूमकर लौट रहे थे 3 दोस्त

            जांजगीर-चांपा: जिले मेऊभाटा मेन रोड पर 2 बाइक की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई, वहीं महिला समेत 3 लोग घायल हो गए हैं। मामला पामगढ़ थाना क्षेत्र का है।

            जानकारी के मुताबिक, ग्राम खिसोरा का रहने वाला करण कोसले अपने दो दोस्तों के साथ गुरु घासीदास जयंती के मौके पर गिरौधपुरी घूमने गया हुआ था। सोमवार रात तीनों एक ही बाइक पर सवार होकर अपने घर लौट रहे थे। वहीं दूसरी बाइक पर मनोज अपनी पत्नी के साथ शिवरीनारायण की ओर जा रहा था। दोनों बाइक की मेऊभाटा मेन रोड पर आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई।

            डॉक्टर ने जांच के बाद करण कोसले और मनोज को मृत घोषित कर दिया।

            डॉक्टर ने जांच के बाद करण कोसले और मनोज को मृत घोषित कर दिया।

            2 युवकों की सड़क हादसे में गई जान

            टक्कर के बाद दोनों बाइक सवार सड़क पर जा गिरे। राहगीरों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंची पामगढ़ थाना पुलिस ने सभी को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने जांच के बाद करण कोसले और मनोज को मृत घोषित कर दिया। मनोज की पत्नी और करण कोसले के 2 दोस्तों को प्राथमिक इलाज के बाद बिलासपुर रेफर कर दिया गया।

            युवक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया।

            युवक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया।

            पुलिस मामले की जांच में जुटी

            दोनों युवकों के शवों का मंगलवार को पोस्टमॉर्टम करवाकर परिजनों को सौंपा जाएगा। पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है।


                          Hot this week

                          रायपुर : सेवा सेतु पोर्टल से शासकीय सेवाओं तक पहुंच हुई आसान

                          गोर्रा की छात्रा तानिया का बना आय प्रमाण पत्र,...

                          Related Articles

                          Popular Categories