Tuesday, February 10, 2026

            CG: पूर्व उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने मुख्यमंत्री साय को लिखा पत्र… अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल निर्माण के लिए 109 करोड़ स्वीकृति का अनुरोध

            मेडिकल कॉलेज का नया भवन अंबिकापुर

            सरगुजा: छत्तीसगढ़ के पूर्व उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने राजमाता देवेन्द्र कुमारी सिंहदेव मेडिकल कॉलेज, अंबिकापुर के अस्पताल भवन निर्माण कार्य को पूरा करने के लिए आगामी बजट में 109 करोड़ रुपये का प्रावधान करने के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को पत्र लिखा है। सिंहदेव ने मौखिक चर्चा के बाद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को पत्र भेजा है।

            अंबिकापुर में मेडिकल कॉलेज की स्थापना वर्ष 2016 में हुई थी, जो कि अस्थाई भवनों में संचालित थी। मेडिकल कॉलेज की आधारभूत ढांचे की कमी के कारण भर्ती की दृष्टि से यहां दो बार जीरो वर्ष हुए। वर्ष 2018 में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद बतौर स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने मार्च 2019 में मेडिकल कॉलेज के नवीन भवन की नींव रखी गई। इसका प्राथमिक बजट 374 करोड़ रुपए था।

            सिंहदेव ने मुख्यमंत्री को भेजा पत्र

            सिंहदेव ने मुख्यमंत्री को भेजा पत्र

            निर्माण में देरी और अतिरिक्त सुविधा के कारण बढ़ी लागत

            कोविड महामारी और मेडिकल कॉलेज के नवीन चिकित्सालय भवन की भूमि को लेकर चले न्यायालयीन प्रकरण के कारण मेडिकल कॉलेज के निर्माण में देरी हुई। अतिरिक्त सुविधाओं को जोड़ने के कारण मेडिकल कॉलेज की लागत 374 करोड़ से बढ़कर 483 करोड़ रुपए हो गई।

            इसी साल 7 जुलाई को मेडिकल कॉलेज भवन, छात्रावास के 7 ब्लॉक, आवासीय परिसर सहित केन्द्रीकृत रसोई आदि के भवनों का लोकार्पण हुआ था। जहां विधिवत कक्षाएं प्रारंभ हो गई हैं।

            नए हॉस्पिटल भवन के लिए चाहिए राशि

            मेडिकल कॉलेज का 500 बिस्तर का नया हॉस्पिटल भवन अभी भी पूरा नहीं हुआ है। इसका लगभग 65 प्रतिशत कार्य ही पूर्ण हो पाया है। इसे पूरा करने के लिए करीब 109 करोड़ के राशि की आवश्यकता है।


                          Hot this week

                          Related Articles

                          Popular Categories