CG: 30 फीट गहरी खाई में गिरी टेंपो, 1 की मौत… हादसे में 7 लोग गंभीर रूप से घायल, मजदूरी करने जा रहे थे सभी

            Kawardha: छत्तीसगढ़ के कवर्धा में बड़ा सड़क हादसा हो गया है। यहां मिनी लोडिंग टेंपो 30 फीट गहरी खाई में जा गिरी, जिसपर सवार एक युवक की मौत हो गई है। वहीं हादसे में 7 लोग घायल बताए जा रहे हैं, जिनकी हालत नाजुक बनी हुई है। पूरा मामला कुकदूर थाना क्षेत्र के हनुमत खोर मोड़ का है।

            मिली जानकारी के मुताबिक गाड़ी पर 10 मजदूर सवार थे, जो भेलकी गांव से मोहगांव गन्ना काटने जा रहे थे। इसी बीच हनुमत खोल के पास हादसे का शिकार हो गए। घायलों को पंडरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।

            कवर्धा में लोडिंग टेंपो पलटने के कारण एक मजदूर की मौत हो गई।

            कवर्धा में लोडिंग टेंपो पलटने के कारण एक मजदूर की मौत हो गई।

            शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया

            पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मृत युवक का नाम मोतू सिंह है, जो भेलकी निवासी था। सूचना मिलते ही पुलिस को सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची, जहां से लाश को बरामद किया। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

            हादसे के बाद जंगल में चीख-पुकार मच गई।

            हादसे के बाद जंगल में चीख-पुकार मच गई।

            मामले की जांच कर रही पुलिस

            कुकदूर थाना प्रभारी सावन सारथी ने बताया कि छोटा हाथी वाहन से मजदूर गुड़ फैक्ट्री मजदूरी करने मोहगांव जा रहे थे। जहां गाड़ी अनियंत्रित होकर हादसे का शिकार हो गई। मामले की जांच की जा रही है।


                          Hot this week

                          रायपुर : बस्तर के युवाओं को कौशल प्रशिक्षण से मिल रही आत्मनिर्भरता की नई राह

                          नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के 2,323 पुनर्वासितों को दिया गया...

                          Related Articles

                          Popular Categories