जांजगीर चांपा: B.Ed की फर्जी मार्कशीट मामला… झूठा शपथ पत्र देने वाला आरोपी भाई गिरफ्तार, बहन पहले ही जा चुकी है जेल

            जांजगीर-चांपा: जिले में बी.एड की फर्जी मार्कशीट बनाकर झूठा शपथ पत्र बनाने वाले आरोपी संतोष वर्मा को पुलिस ने गिरफ्तार किया गया है। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। इस मामले में आरोपी की बहन पहले ही जेल जा चुकी है। मामला नवागढ़ थाना क्षेत्र का है।

            दरअसल, नदराम वर्मा ने रिपोर्ट दर्ज कराया था कि कुमारी मंदोदरी वर्मा बी.एड की फर्जी मार्कशीट बनाकर ग्राम बरगाव के कस्तूरबा गांधी आश्रम में शिक्षाकर्मी वर्ग 2 के पद पर साल 2008 से पदस्थ है। उसके भाई संतोष वर्मा ने उसके फर्जी शपथ पत्र में साइन किया है। इस मामले के सामने आने के पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की थी।

            मार्कशीट की ली गई जानकारी

            जांच के दौरान कुमारी मंदोदरी वर्मा के द्वारा दिए गए बी.एड की मार्कशीट को जब्त किया गया और गुरु घासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से मार्कशीट के संबंध में जानकारी व इंस्टीट्यूट ऑफ एडवांस्ड स्टडी इन एजुकेशन बिलासपुर में बी.एड की पढ़ाई करने के संबंध में जानकारी ली गई।

            जांच में फर्जी पाया गया मार्कशीट

            साल 2003 में बी.एड की परीक्षा में कुमारी मंदोदरी वर्मा का शामिल नहीं होना तथा मार्कशीट जारी नहीं होने की जानकारी यूनिवर्सिटी के द्वारा सामने आई। इसपर आरोपी कु मंदोदरी वर्मा को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जा चुका है।

            लंबे समय से फरार था आरोपी

            नवागढ़ थाना प्रभारी कमलेश सेंडे ने बताया कि इस फर्जी दस्तावेज में संलिप्त आरोपी के भाई संतोष वर्मा लंबे समय से फरार चल रहा था। आरोपी संतोष वर्मा ने झूठा शपथ पत्र में हस्ताक्षर किया था। पतासाजी के दौरान आरोपी को सरवानी बलौदा बाजार से गिरफ्तार किया गया है।


                          Hot this week

                          रायपुर : नगर सैनिकों के लिए खुशखबरी : मानदेय बढ़कर 30,870 प्रतिमाह मिलेगा

                          रायपुर (BCC NEWS 24): छत्तीसगढ़ में कानून-व्यवस्था, अग्निशमन और...

                          Related Articles

                          Popular Categories