CG ब्रेकिंग: सभी नगरीय निकायों में एल्डरमैन की सेवाएं समाप्त, आदेश जारी… भूपेश सरकार के कार्यकाल में 1200 एल्डरमैन की हुई थी नियुक्ति

              रायपुर: छत्तीसगढ़ के नगरीय निकायों में नियुक्त किए गए सभी एल्डरमैन की सेवाएं समाप्त कर दी गई है। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के विशेष सचिव डॉ. अय्याज एफ. तंबोली ने शुक्रवार को आदेश जारी किया है। साल 2018 में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद निकायों में करीब 1200 एल्डरमैन नियुक्त किए गए थे, जो अब तक कार्यरत थे।

              अब भाजपा की सरकार बनने के बाद भूपेश सरकार के कार्यकाल में निकायों में नियुक्त सभी एल्डरमैन की सेवाएं समाप्त हो गई है। आदेश के तहत सभी नगर निगम, नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों में पूर्व में नियुक्त एल्डरमैन की नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी गई है।

              जारी आदेश।

              जारी आदेश।

              2018 में बनाए गए थे एल्डरमेन

              वर्ष 2018 में हुए विधानसभा चुनाव के बाद प्रदेश की भूपेश सरकार ने भाजपा शासनकाल में नियुक्त किए गए सभी एल्डरमैन की सेवाएं समाप्त कर दी थी। फिर नए एल्डरमैन नियुक्त किए गए थे। वर्ष 2019 में निकाय चुनाव हुए थे। अब तक भूपेश सरकार में नियुक्त एल्डरमैन कार्यरत थे।

              निकायों में इतने एल्डरमैन

              छत्तीसगढ़ नगर पालिका अधिनियम 1956 की धारा 9 के तहत नगरीय निकायों में एल्डरमेन एवं दिव्यांग मनोनीत सदस्य नियुक्त किए जाते हैं। नगर निगमों में 8, नगर पालिकाओं में 4 और नगर पंचायतों में 3 एल्डरमैन नियुक्त किए जाते हैं। इनके कार्यकाल की सीमा नहीं है। बता दें कि छत्तीसगढ़ में नगर निगम 14, नगर पालिका परिषद 47 और नगर पंचायत 122 है।


                              Hot this week

                              रायपुर : शासन की पहल से संवर रहा बेटियों का भविष्य

                              ’हर महीने की छोटी बचत से मां गढ़ रही...

                              रायपुर : विदेशी सैलानियों की पहली पसंद बन रहा छत्तीसगढ़

                              छत्तीसगढ़ की प्रकृति, जनजातीय संस्कृति और आधुनिक पर्यटन सुविधाएं...

                              Related Articles

                              Popular Categories