CG: एक ही परिवार के 4 लोगों ने खाया जहर… पिता-बेटी की मौत, पत्नी सहित 2 की हालत गंभीर; बाबा का प्रसाद बताकर दिया

            BHILAI: छत्तीसगढ़ के भिलाई में मंगलवार शाम एक ही परिवार के चार लोगों ने जहर खा लिया। इसमें पिता और बेटी की मौत हो गई, जबकि एक बच्ची और पत्नी की हालत गंभीर है। दोनों को इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामला जामुल थाना क्षेत्र का है।

            जानकारी के मुताबिक, लक्ष्मीपारा, जामुल निवासी हेमलाल वर्मा (40) अपनी पत्नी जाह्नवी (38), बेटी प्रिया (14), मुस्कान (11) और रितिका (7) के साथ रहता था। मकान के नीचे के हिस्से में उसके माता-पिता रहते हैं। हेमलाल भिलाई नगर निगम के कोहका में पंप ऑपरेटर था।

            जाह्नवी वर्मा (फाइल फोटो)

            जाह्नवी वर्मा (फाइल फोटो)

            ड्यूटी से लौटकर बोला- बाबा का प्रसाद है

            वह रोज की तरह सोमवार को भी ड्यूटी के लिए निकला था और रात करीब 9 बजे घर लौटा। परिजनों ने पुलिस को बताया कि हेमलाल ने घर आकर पत्नी को मिठाई दी और कहा कि उसे किसी बाबा ने प्रसाद दिया है। इसे खाने से कोरोना और अन्य कोई बीमारी नहीं होगी।

            मना करने पर सबको जबरदस्ती खिलाया

            पत्नी ने प्रसाद खाने से मना किया तो हेमलाल ने उसे जबरदस्ती खिलाया। इसके बाद बड़ी बेटी प्रिया और मुस्कान को भी प्रसाद खिलाने के बाद खुद खा लिया। रात करीब 11 बजे सभी को उल्टियां होने लगी। इस पर जाह्नवी किसी तरह ऊपर सास-ससुर के पास पहुंची और उन्हें पूरी बात बताई।

            प्रिया (फाइल फोटो)

            प्रिया (फाइल फोटो)

            दादा-दादी के पास सो रही थी छोटी बेटी, इसलिए बच गई

            परिजन सभी को लेकर अस्पताल पहुंचे और भर्ती कराया। जांच के बाद डॉक्टरों ने खेमलाल को मृत घोषित कर दिया। उपचार के दौरान रात करीब 3 बजे प्रिया ने भी दम तोड़ दिया। जाह्नवी और मुस्कान का उपचार जारी है। परिजनों ने बताया कि रितिका अपने दादा-दादी के पास सो रही थी।

            परिवार सहित खुदकुशी का मामला

            पुलिस का कहना है कि मामला पूरे परिवार का संयुक्त रूप से खुदकुशी का दिख रहा है। खेमलाल ने जानते हुए अपनी पत्नी और बेटियों को जहर दिया और खुद खाया है। पुलिस इस मामले में परिजनों और आसपास के लोगों से भी पूछताछ कर रही है।


                          Hot this week

                          रायपुर : प्रकृति, रोमांच और आस्था का अनूठा संगम बन रहा धमतरी

                          जबर्रा के जंगलों में नाइट ट्रेकिंग और कैंपिंग से...

                          रायपुर : पत्थरों में जान डालने वाले मूर्तिकार की बेटी के सपनों को मिला नया आकार

                          मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना बनी ऐश्वर्या की शिक्षा...

                          Related Articles

                          Popular Categories