मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से श्री सुदर्शन संस्थानम के सदस्यों ने की सौजन्य मुलाकात…

              • मुख्यमंत्री को हिन्दूराष्ट्र धर्मसभा में शामिल होने किया आमंत्रित

              रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से आज यहाँ राज्य अतिथि गृह पहुना में श्री सुदर्शन संस्थानम के सदस्यों ने सौजन्य मुलाकात की। उन्होंने मुख्यमंत्री को राजधानी रायपुर के श्री सुदर्शन संस्थानम शंकराचार्य आश्रम रावांभाठा में आयोजित हिन्दूराष्ट्र धर्मसभा में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने संस्थान के सदस्यों को आमंत्रण के लिए धन्यवाद दिया। गौरतलब है कि धर्म गुरु गोवर्धन मठ पुरी पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी श्री निश्चलानंद सरस्वती जी महाराज के सान्निध्य में धर्मसभा का आयोजन रावांभाठा में किया जा रहा है। इस अवसर पर श्रीमती सीमा तिवारी, श्रीमती चित्ररेखा साहू, श्री टीकाराम साहू और श्री चंदेश्वर पटेल भी उपस्थित थे।


                              Hot this week

                              रायपुर : स्वस्थ बच्चे ही देश का मजबूत भविष्य – राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा

                              कुपोषण के खिलाफ बलौदाबाजार की बड़ी पहल-सुपोषित बचपन अभियान...

                              रायपुर : छत्तीसगढ़ में हो रहा है तय मानकों के अनुसार लगाए जा रहे है विद्युत स्मार्ट मीटर

                              विद्युत वितरण व्यवस्था को अधिक पारदर्शी आधुनिक और उपभोक्ता...

                              रायपुर : पीएम-किसान की 20वीं किस्त कल होगी जारी

                              छत्तीसगढ़ के 24.52 लाख किसानों को मिलेंगे 490.54 करोड़...

                              Related Articles

                              Popular Categories