CG NEWS: “दुकान में पहले चोरी फिर सीना जोरी”… मोहल्ले के युवक दुकान में चोरी करने के इरादे से घुसे, थाना में शिकायत करने पर मालिक पर हमला

            RAIPUR: राजधानी रायपुर के टिकरापारा इलाकें में कुछ युवक एक दुकान के अंदर चोरी करने की नियत से घुसे। जब दुकान मालिक ने उन्हें देख लिया तो वह मौके से फरार हो गए।अगले दिन जब मालिक ने थाना में जाकर शिकायत दर्ज कराई तो आरोपियों ने मालिक पर हमला कर दिया। ये पूरा मामला टिकरापारा थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने फिलहाल इस मामले में फरार आरोपियों की तलाश कर रही है।

            पीड़ित सनत कुमार गुप्ता ने थाना में FIR दर्ज करवाई कि 25 दिसम्बर की देर रात डेढ़ बजे के करीब उसके दुकान पर खटखटाने की आवाज सुनाई दी। इसके बाद उसे चोरी का शक हुआ। तो उन्होंने दुकान के करीब जाकर देखा तो दुकान के भीतर मोहल्ले के रहने वाले 3 लोग घुसे हुए थे। आशंका है कि इनमें से कुछ नाबालिग थे। उन्होंने दुकान मालिक को अपने सामने देखा तो वे मौके से फरार हो गए।

            थाना में शिकायत करते ही हमला करने पहुंच गए

            देर रात हुए चोरी के प्रयास की सूचना दुकान मालिक सनत ने अगले दिन थाना में दी। ये बात उसी मोहल्ले के रहने वाले उन आरोपियों को पता चलते ही मंगलवार को उन्होंने सनत के दुकान पर आकर उसके साथ गाली-गलौच चालू कर दी। जब उन्हें ऐसा करने से मना किया तो उन्होंने अपने हाथ में रखें किसी नुकीली चीज से वार कर दिया।

            फरार आरोपियों की तलाश जारी

            इस घटना से पीड़ित के उंगली में चोट लगी है। जब उसमें शोर शराबा किया तो मोहल्ले के रहने वाले आसपास लोग इकट्ठा हो गए। इसके बाद टिकरापारा थाना जाकर FIR दर्ज करवाई है। इस मामले में पुलिस आरोपियों की खोजबीन कर रही है।


                          Hot this week

                          कोरबा: खरीफ 2026-27 में फसल कटाई प्रयोग सीसीई एग्री ऐप से करना अनिवार्य

                          कलेक्टर कुणाल दुदावत ने निर्धारित समय-सीमा में प्रयोग पूरे...

                          रायपुर : छत्तीसगढ़ में पहली बार होगा अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेट मैच, मुख्यमंत्री साय ने जताई प्रसन्नता

                          भारत-जिम्बाब्वे महिला टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच के लिए मुख्यमंत्री...

                          Related Articles

                          Popular Categories