Sunday, February 15, 2026

              CG NEWS: चोरों को हुआ लाखों का नुकसान… 20 हजार का सामान चोरी करने पहुंचे थे, शोरगुल होते ही लाखों की पिकअप गाड़ी छोड़ भागे

              RAIPUR: राजधानी रायपुर में चोरी के दौरान चोरों का लाखों का नुकसान हो गया है। चोर एक घर 20 हजार के करीब का सामान चोरी करने घुसे थे। वे अपने साथ एक पिकअप गाड़ी भी लेकर आए थे। जिसमें वे घर का सामान लोड कर रहे थे। लेकिन इसी बीच वहां से गुजर रहे कुछ लड़कों ने उन्हें देख लिया। उन्होंने शोरगुल किया तो चोरों ने पकड़ा जाने के डर से अपनी पिकअप गाड़ी छोड़कर मौके से फरार हो गए। जिसके बाद पुलिस की पेट्रोलिंग टीम ने पिकअप गाड़ी को जब्त कर लिया। ये पूरा मामला विधानसभा थाना क्षेत्र का है।

              पीड़ित द्रोण कुमार वर्मा ने मंगलवार देर रात थाने में एफआईआर दर्ज कराई कि वो विधानसभा इलाके के बरबंदा का रहने वाला है। 26 दिसंबर की रात 3 बजे के करीब उनके परिचित जावेद पटेल का फोन आया। जिसमें उसने बताया कि वह एक प्रोग्राम से वापस लौट रहा है। इस दौरान द्रोण के घर के सामने एक पिकअप गाड़ी खड़ी हुई है। जिसमें कुछ लोग घर के सोफे और अन्य फर्नीचर के सामान लोड कर रहे हैं।

              पुलिस पेट्रोलिंग टीम ने मौके पर पहुंचकर चोरों की लाई पिकअप गाड़ी को जब्त कर लिया है।

              पुलिस पेट्रोलिंग टीम ने मौके पर पहुंचकर चोरों की लाई पिकअप गाड़ी को जब्त कर लिया है।

              एक चोर छत से भागा तो दूसरा गाड़ी के अंदर से निकला

              जब जावेद पटेल ने उन लोगों से पूछा कि वह सामान को कहा ले जा रहे हैं। तब आरोपी हड़बड़ा गए। इनमें से एक चोर छत की तरफ से कूदकर खेत की ओर फरार हो गया। तो वहीं गाड़ी के ड्राइविंग सीट में बैठा दूसरा चोर गाड़ी को छोड़कर भाग गया। अगले दिन जब घर मालिक पहुंचा तो उसे घर के अंदर का सामान बिखरा मिला।

              पेट्रोलिंग टीम ने गाड़ी जब्त की

              विधानसभा पुलिस को देर रात सूचना मिलने पर पेट्रोलिंग टीम ने मौके पर पहुंचकर चोरों की लाई पिकअप गाड़ी को जब्त कर लिया है। उसमें मौजूद सामान को मालिक लौटा दिया गया। इस मामले में पुलिस ने आसपास मौजूद सीसीटीवी फुटेजों और गाड़ी नंबर के आधार पर चोरों की पहचान कर रही है।


                              Hot this week

                              रायपुर : लोकसंगीत और बॉलीवुड सुरों से सजा मैनपाट महोत्सव का दूसरा दिन

                              अलका चंद्राकर और वैशाली रायकवार की प्रस्तुतियों ने देर...

                              रायपुर: सड़कों और पुलों से बदल रही तस्वीर, दूरस्थ गांव मुख्य धारा से जुड़ रहे

                              बढ़ी विकास की रफ्तार, दूरवर्ती क्षेत्रों में पहुंच रही...

                              रायपुर : जाज्वल्यदेव लोक महोत्सव एवं एग्रीटेक कृषि मेला 2026 का भव्य समापन

                              आत्मनिर्भरता और तकनीकी समृद्धि की नई राह खोलेगा एग्रीटेक...

                              रायपुर: मुख्यमंत्री साय राजिम कुंभ (कल्प) के समापन समारोह में होंगे शामिल

                              महाशिवरात्रि के अवसर पर शाही स्नान और विशाल शोभायात्रा...

                              Related Articles

                              Popular Categories