Sunday, February 15, 2026

              CG NEWS: पत्नी और 3 बच्चों की हत्या… रस्सी से गला घोंटकर मार डाला, फिर खुदकुशी की कोशिश की; पति को कैरेक्टर पर था शक

              BILASPUR: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में कैरेक्टर पर शक के चलते पति ने रस्सी से गला घोंटकर पत्नी की हत्या कर दी। फिर तीन बच्चों को भी मार डाला। वारदात के बाद आरोपी ने आत्महत्या करने की कोशिश की लेकिन नाकाम रहा। जिसके बाद वह खुद थाने पहुंच गया और घटना की जानकारी पुलिस को दी। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

              ग्राम हिर्री निवासी उमेंद्र राम केंवट (34) रोजी-मजदूरी करता था। घर में वह पत्नी सुकरिता (28) और तीन बच्चों के साथ रहता था। सोमवार की रात उमेंद्र शराब के नशे में घर पहुंचा तो पत्नी खाना खाने के लिए बोली, तब वह विवाद करने लगा। दोनों में विवाद इतना बढ़ा कि उसने मारपीट शुरू कर दी।

              हत्या की वारदात के बाद थाने पहुंचा आरोपी युवक।

              हत्या की वारदात के बाद थाने पहुंचा आरोपी युवक।

              तीन बच्चों का भी घोंट दिया गला

              देर रात हुए इस विवाद के बाद आरोपी उमेंद्र ने दो बेटी और एक बेटे का भी रस्सी से गला घोंट दिया और उनकी हत्या कर दी।

              चरित्र शंका के चलते पत्नी व बच्चों की कर दी हत्या।

              चरित्र शंका के चलते पत्नी व बच्चों की कर दी हत्या।

              देर रात आरोपी को गांव लेकर पहुंची पुलिस

              आरोपी युवक ने चार लोगों की हत्या की बात पुलिस को बताई, तब पुलिस को भरोसा नहीं हुआ। पुलिस घटना की सच्चाई जानने के लिए आरोपी युवक को लेकर उसके गांव गई। पुलिस घटनास्थल पहुंची, तब उसकी पत्नी के साथ ही बेटी खुशी केंवट (8) , निशा केंवट(4), पवन केंवट (3) की लाश कमरे में पड़ी थी। गांव में चार लोगों की हत्या की खबर मिलते लोग दहशत में आ गए। वहीं, पुलिस आरोपी उमेंद्र को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है।


                              Hot this week

                              रायपुर : जाज्वल्यदेव लोक महोत्सव एवं एग्रीटेक कृषि मेला 2026 का भव्य समापन

                              आत्मनिर्भरता और तकनीकी समृद्धि की नई राह खोलेगा एग्रीटेक...

                              रायपुर: मुख्यमंत्री साय राजिम कुंभ (कल्प) के समापन समारोह में होंगे शामिल

                              महाशिवरात्रि के अवसर पर शाही स्नान और विशाल शोभायात्रा...

                              रायपुर: श्रद्धा और आस्था का प्रमुख केंद्र है बाबा धाम- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

                              महाशिवरात्रि पर बाबा धाम में मुख्यमंत्री ने की पूजा-अर्चना,...

                              Related Articles

                              Popular Categories