CG NEWS: युवक का शव मिला, हत्या की आशंका… रात को घर से निकला था युवक, शरीर व गले पर निशान मिले; जांच में जुटी पुलिस

              सूरजपुर: जिले के नमदगिरी में एक युवक का शव बुधवार सुबह खेत में पड़ा मिला है। युवक रात से लापता था। उसके शरीर पर चोट के निशान एवं गले में रस्सी के निशान मिले हैं। सूरजपुर कोतवाली पुलिस मामले की जांच कर रही है। फारेंसिक एक्सपर्ट की टीम को भी मौके पर बुलाया गया है।

              मिली जानकारी के मुताबिक सूरजपुर के ग्राम पंचायत नमदगिरी स्थित खेत में सुबह लोगों ने युवक का शव पड़ा देखा। मृतक की शिनाख्त नमदगिरी निवासी सुनील देवांगन (30) के रूप में की गई। युवक के नाक से खून निकला हुआ है और गले में रस्सी के निशान भी दिख रहे हैं। परिजनां ने बताया कि युवक रात को बाहर निकला था और वापस नहीं लौटा।

              मौके पर जांच करती पुलिस व लोगों की भीड़

              मौके पर जांच करती पुलिस व लोगों की भीड़

              मौत संदेहास्पद, एफएसएल टीम रवाना
              परिजनों की सूचना पर सूरजपुर टीआई विमलेश दुबे की टीम मौके पर पहुंची। सूरजपुर एडिशनल एसपी शोभराज अग्रवाल भी मौके पर पहुंच गए। युवक के शव के शव को देखकर उसकी मौत संदेहास्पद बताई गई है। युवक के कपड़े भी अस्त व्यस्त हैं। मारपीट एवं संघर्ष के निशान भी मिले हैं। घटना की सूचना पर अंबिकापुर से एफएसएल प्रभारी कुलदीप कुजुर की टीम मौके के लिए रवाना हो गई है।

              सभी पहलुओं पर जांच
              सूरजपुर टीआई विमलेश दुबे ने बताया कि परिजनों से की गई पूछताछ में पता चला कि युवक शाम करीब 7-8 बजे घर से निकला था। पहले भी वह देर रात घर आता था, इसलिए घरवालों ने यह सोंचा कि वह देर रात घर आ जाएगा। सुबह किसी ने उसका शव देखकर परिजनों को सूचना दी। युवक की मौत को संदेहास्पद मानते हुए सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। डॉग स्क्वायड की टीम भी पहुंच गई है। एफएसएल की टीम भी आ रही है। पीएम रिपोर्ट में मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा।


                              Hot this week

                              रायपुर : साय सरकार के सुशासन का असर

                              जल जीवन मिशन ने बदली ग्राम पंडरी की तकदीर,...

                              रायपुर : जनकल्याणकारी योजनाओं से बदल रही देश और गांवों की तस्वीर – देवांगन

                              विकसित भारत संकल्प सम्मेलन गौरेला में शामिल हुए उद्योग...

                              रायपुर : धड़कते दिल को मिला छत्तीसगढ़ का दुलार

                              प्रोजेक्ट धड़कन और चिरायु ने नारायणपुर की मासूम अनुष्का...

                              रायपुर : मलेरिया मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान का 14वां चरण

                              बीजापुर के मिनागट्टा में 145 लोगों का स्वास्थ्य सर्वे,...

                              रायपुर : कस्तूरबा गांधी विद्यालय झिरमिटी में ‘शाला प्रवेश उत्सव’ संपन्न

                              पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल ने किया छात्राओं का स्वागतरायपुर...

                              Related Articles

                              Popular Categories