CG NEWS: टहलने निकली नर्स के कंधे पर लगी बंदूक की गोली… पटाखा लगा ये सोचकर गई अस्पताल, 2 दिन बाद पता चला बुलेट है; जांच में जुटी पुलिस

          जगदलपुर/कोंडागांव: छत्तीसगढ़ में कोंडागांव के जिला अस्पताल में पदस्थ एक नर्स के कंधे पर बंदूक की गोली लगी है, जिसे ऑपरेशन कर डॉक्टरों ने निकाल लिया है। पुलिस ने गोली को जब्त कर लिया है। गोली किसने चलाई, अभी यह स्पष्ट नहीं है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मामला सिटी कोतवाली क्षेत्र का है।

          जानकारी के मुताबिक, नर्स का नाम जयलक्ष्मी रक्षित है, जो कोंडागांव की रहने वाली है। 31 दिसंबर की रात वो अपने किसी परिचित महिला के साथ घर के बाहर टहल रही थी। पास में पटाखे भी फूट रहे थे। इसी बीच अचानक उसके कंधे में दर्द हुआ। उन्हें लगा कि पटाखा लगा है। इसके बाद वो अगले दिन सुबह अस्पताल गई।

          कंधे से निकाली गई बुलेट।

          कंधे से निकाली गई बुलेट।

          दर्द कम नहीं हुआ, तो डॉक्टरों ने एक्स-रे करवाने को कहा। एक्स-रे करवाने के बाद आई रिपोर्ट में अंदर बंदूक की गोली फंसी हुई मिली। जिसके बाद फौरन डॉक्टरों ने ऑपरेशन किया और गोली को निकाल लिया। डॉक्टरों ने बताया कि जिस तरह से गोली लगी है, ऐसा लग रहा है कि ये काफी दूर से चली है। महिला सुरक्षित है।

          मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने गोली को जब्त कर लिया है। गोली किसने चलाई, इस बात की जानकारी अभी नहीं मिल सकी है। पुलिस अफसरों ने कहा कि इस मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही कुछ पता चल पाएगा। शहर में आपराधिक तत्वों पर लगाम लगाने की कयावद की जा रही है।



                    Hot this week

                    Related Articles

                    Popular Categories