CG NEWS: बेटे ने मां की साड़ी का फंदा बनाकर लगाई फांसी, अस्पताल पहुंचने से पहले आई मौत… सुसाइड नोट में लिखा- अपनी मर्जी से उठा रहा कदम

              होलीक्रास अस्पताल पहुंचने तक हो गई थी मौत।

              सरगुजा: अंबिकापुर जिले के प्रतापपुर चौक निवासी 15 वर्षीय नाबालिग छात्र ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसने सुसाइड नोट में अपनी मर्जी से आत्मघाती कदम उठाने की बात लिखी है। घटना कोतवाली अंबिकापुर थाना क्षेत्र की है।

              जानकारी के मुताबिक, 15 वर्षीय स्नेहिल विक्टोरिया पब्लिक स्कूल में कक्षा 10वीं में पढ़ता था। स्नेहिल ने बुधवार की रात अपनी मां को पढ़ने जाने की बात कहकर छत के कमरे में चला गया। आकाशवाणी में पदस्थ पिता गोपेश पांडे रात 11 बजे ड्यूटी खत्म कर घर पहुंचे, तो स्नेहिल नहीं दिखा। पत्नी से पूछा तो बताया कि छत के कमरे में पढ़ाई कर रहा है।

              पिता छत पहुंचे, तो फांसी पर झूलता मिला

              गोपेश पांडेय कमरे में पहुंचे, तो बेटा फांसी के फंदे पर झूलता मिला। मां की साड़ी से फंदा बनाकर उसने फांसी लगाई थी। आनन-फानन में फंदे से उतारकर परिजन उसे मिशन अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।

              सुसाइड नोट में लिखा अपनी मर्जी से उठाया कदम

              बेटे की आत्महत्या करने से माता-पिता सदमे में हैं। उसने जहां फांसी लगाई थी, वहां पर एक छोटे कागज के टुकड़े में सुसाइड नोट लिखा मिला है। जिसमें उसने अपनी मर्जी से कदम उठाने की बात लिखी है। पुलिस ने शव का पोस्ट मार्डम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।


                              Hot this week

                              रायपुर : विदेशी सैलानियों की पहली पसंद बन रहा छत्तीसगढ़

                              छत्तीसगढ़ की प्रकृति, जनजातीय संस्कृति और आधुनिक पर्यटन सुविधाएं...

                              रायपुर : बोर्ड टॉपर संध्या नायक का प्रशस्ति पत्र प्रदान कर किया सम्मानित

                              अघरिया समाज के कार्यक्रम में शामिल हुए वित्त मंत्री...

                              रायपुर : अंबागढ़ चौकी में सुशासन तिहार में 690 आवेदन प्राप्त

                              सुशासन तिहार के तहत शहरी वार्डों की समस्याओं के...

                              Related Articles

                              Popular Categories