CG NEWS: DEO कार्यालय में गंदगी का आलम… स्वच्छ भारत मिशन की उड़ा रहे धज्जियां, दीवार, बेसिन और शौचालयों में गुटखा-पान खाकर थूका

            सारंगढ़ बिलाईगढ़: जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में इन दिनों गंदगी का आलम है। डीईओ कार्यालय का शौचालय अपनी दुर्दशा पर आंसू बहाता नजर आ रहा है। ऑफिस की तस्वीर देखकर हर कोई हैरान है। अनदेखी के कारण शौचालयों की हालत खस्ता है।

            बताया जा रहा है कि जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में पदस्थ अधिकारी ही कार्यालय में गंदगी फैला रहे हैं। अगर आप इस दफ्तर में आएंगे तो आपको पान-गुटखा की पीक जगह जगह नजर आएगी। जगह-जगह दीवारों पर बेसिन और शौचालयों में दिख जाएंगे।

            सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में इन दिनों गंदगी का आलम है।

            सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में इन दिनों गंदगी का आलम है।

            जिला कार्यालय में कामकाज कराने आ रहे लोगों ने कहा कि जिम्मेदारों की लापरवाही के चलते लोग बीमार पड़ सकते हैं। लोगों ने कहा कि बाथरुम में साफ-सफाई नहीं है। जगह-जगह गंदगी है। साफ-सफाई के नाम पर लाखों रुपए खर्च किए जा रहे हैं, लेकिन सरकारी दफ्तरों का हाल बेहाल है।

            सरकारी दफ्तरों में बाथरूम की हालत खराब।

            सरकारी दफ्तरों में बाथरूम की हालत खराब।

            बता दें कि केंद्र सरकार की महत्त्वकांक्षी योजना स्वच्छ भारत मिशन को लेकर सरकार काफी सजग है। जगह-जगह स्वच्छता का संदेश देने सफाई अभियान चला कर लोगों को जागरूक किया जा रहा है, लेकिन सारंगढ़ शिक्षा विभाग स्वच्छ भारत मिशन की धज्जियां उड़ा रहा है।


                          Hot this week

                          Related Articles

                          Popular Categories