Thursday, February 12, 2026

            CG NEWS: घर जमाई जीजा को साले ने मार डाला… रात में बहन और जीजा को जमकर पीटा, सुबह बिस्तर से नहीं सका​​​​​​​; आरोपी गिरफ्तार

            सूरजपुर: जिले में घरेलू विवाद को लेकर बुधवार की रात साले ने अपने जीजा और चचेरी बहन की जमकर पिटाई कर दी। इस हमले में गंभीर चोट आने की वजह से जीता की मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर गुरुवार को जेल भेज दिया है। घटना सूरजपुर थाना क्षेत्र की है।

            दरअसल, महंगई निवासी 45 वर्षीय राजेश सिंह की शादी पोड़ी में हुई थी। वह अपनी पत्नी वीराबाई के यहां घर जमाई बनकर सालों से रह रहा था। बुधवार की शाम करीब 8 बजे चचेरा साला चमन सिंह घर पहुंचा। उसने पुराने घरेलू विवाद के चलते जीजा और बहन की बेरहमी से पिटाई कर दी। जिससे दोनों को गंभीर चोटें आई थी।

            रात में सोया, लेकिन सुबह नहीं उठा

            परिवार के सदस्य रात में खाना खाकर सो गए थे। लेकिन, गुरुवार की सुबह राजेश सिंह बिस्तर से नहीं उठा, तो परिजन उसके पास पहुंचे। उसे उठाने लगे तो वो नहीं उठा। उसकी मौत हो चुकी थी।परिजनों ने मामले की सूचना सरपंच को दी। सरपंच की सूचना पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची।

            आरोपी साला गिरफ्तार

            पुलिस ने पंचनामा और पोस्ट मार्डम के बाद शव को परिजन को सौंप दिया है। वहीं मामले में आरोपी चमन सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। फिलहाल पुलिस मामले में आगे की तफ्तीश कर रही है।


                          Hot this week

                          रायपुर : मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत 305 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे

                          विधायक सुश्री लता उसेंडी सहित जनप्रतिनिधियों ने नवदंपतियों को...

                          कोरबा: शासकीय महाविद्यालय पाली में इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब का हुआ गठन

                          रोजगार मूलक ट्रेड प्रारंभ कर प्रशिक्षण आयोजित करने के...

                          कोरबा: चैतमा स्थित निर्माणाधीन चिकित्सक आवास का कलेक्टर ने किया निरीक्षण

                          गुणवत्ता में लापरवाही पर जताई नाराज़गी, ठेकेदार को नोटिस...

                          Related Articles

                          Popular Categories