BIG NEWS: महेंद्र सिंह धोनी से 15 करोड़ की धोखाधड़ी… कंपनी ने धोनी के नाम पर एकेडमी खोली, फीस और प्रॉफिट नहीं दिया

              रांची: भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने अपने दो पूर्व बिजनेस पार्टनर पर 15 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। उन्होंने रांची की सिविल कोर्ट में अरका स्पोर्ट्स एंड मैनेजमेंट लिमिटेड के मिहिर दिवाकर और सौम्या विश्वास के खिलाफ केस फाइल किया है।

              कंपनी और महेंद्र सिंह धोनी के बीच साल 2017 में करार हुआ था। धोनी का आरोप है कि कंपनी ने करार के दौरान किए गए समझौते का पालन नहीं किया। इसकी वजह से उन्हें 15 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है।

              कंपनी पर फीस और प्रॉफिट शेयर नहीं देने का आरोप
              एग्रीमेंट में अरका स्पोर्ट्स फ्रेंचाइजी फीस का भुगतान और प्रॉफिट शेयर करने के बात थी, लेकिन कंपनी ने ऐसा नहीं किया। महेंद्र सिंह धोनी ने कंपनी को कई नोटिस भेजे, लेकिन कंपनी ने उस पर कोई कार्रवाई नहीं की और ना ही लाभ में शेयर दिया। कंपनी से महेंद्र सिंह धोनी ने 15 अगस्त 2021 को करार खत्म कर लिया। महेंद्र सिंह धोनी ने क्रिकेट एकेडमी के लिए किए गए करार पर धोखा देने और आर्थिक नुकसान पहुंचाने के मामले में रांची के सिविल कोर्ट में केस किया है।

              देश-विदेश में खोले थे क्रिकेट कोचिंग सेंटर
              कंपनी पर केस करने से पहले महेंद्र सिंह धोनी ने बातचीत कर हल निकालने की कोशिश की, फिर उन्हें कानूनी नोटिस भेजा। इसके बाद भी जब कंपनी ने कोई फैसला नहीं लिया तो अब मामला कोर्ट तक पहुंच गया है।

              2021 में खत्म हुआ समझौता
              कंपनी ने महेंद्र सिंह धोनी के नाम पर देश और विदेश में कई क्रिकेट एकेडमी खोले थे, लेकिन 2021 में समझौता खत्म होने के बाद उन्हें बंद कर दिया गया।


                              Hot this week

                              रायपुर : मुख्यमंत्री आज सरगुजा और सूरजपुर जिले के दौरे पर

                              अम्बिकापुर में संभाग स्तरीय सरगुजा ओलंपिक 2026 तथा राज्य...

                              रायपुर : भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी और समयबद्ध बनाने के लिए कर्मचारी चयन मंडल का गठन

                              भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी और समयबद्ध बनाना हमारी प्राथमिकता...

                              Related Articles

                              Popular Categories