KORBA: तीरंदाजी का पावर हाउस बनते हुए उभर रहा है एनटीपीसी कोरबा…

          कोरबा (BCC NEWS 24): भारत धीरे-धीरे तीरंदाजी में पावर हाउस के रूप में उभर रहा है। हमारे देश के कई आदिम जनजाति जैसे:- पहाड़ी कोरबा एवं दिहाड़ी कोरवा जिला कोरबा के सुदूर वनांचलों में निवास करते है, जिनका तीरंदाजी पारम्परिक खेल है। इसलिए एनटीपीसी कोरबा प्रबंधन द्वारा तीरंदाजी को बढ़ावा देने का निर्णय लिया है। जिसके अनुपालन में तीरंदाजी प्रतिभा खोज् शिविर का आयोजन कोरबा जिले के 04 स्थानों क्रमशः ग्राम – देवपहरी, अजगरबहार, गढ़-उपरोड़ा, एवं सोनपुरी में किया गया। जिसमें राष्ट्रीय स्तर के तीरंदाज प्रशिक्षक श्री भरत यादव द्वारा प्रशिक्षण दिया गया है।

          उक्त चारों स्थानों में सफलता पूर्वक प्रशिक्षण के पश्चात कुशल व प्रतिभावान खिलाड़ियों को देवपहरी में आवासीय तीरंदाजी शिविर में जिला, राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर के तीरंदाजी प्रतियोगिताओं में भाग लेने हेतु उनकी प्रतिभा को निखारा जा रहा है जिससे वे भविष्य में बेहतर तीरंदाज बन सके। इसमे शारीरिक क्षमता बने हेतु व्यायाम, तीरंदाजी प्रशिक्षण आदि का आयोजन कराया जा रहा है। यह कार्यक्रम 05 माह के लिए आयोजित किया गया है।

          उल्लेखनीय है कि पूर्व में एनटीपीसी कोरबा सीएसआर के अंतर्गत प्रशिक्षण प्राप्त कर हर्षित ठाकुर बैडमिंटन मे और किरण पिसदा महिला फूटबाल में अंतराष्ट्रीय स्तर पर कोरबा का नाम रोशन कर रहा है।



                    Hot this week

                    रायपुर : स्पॉट एवं कन्वर्जन काउंसलिंग कल से प्रारंभ होगी

                    31 अगस्त से 02 सितंबर 2026 तक काउंसलिंग होगारायपुर...

                    रायपुर : नमो दीदी ड्रोन योजना ने दिया नया रोजगार

                    ड्रोन दीदी बनकर महिलाएं भर रही सफलता की नई...

                    रायपुर : अब धमाकों की नहीं, रेडियो की गूंज

                    दूरस्थ वनांचल छिंदनार के लोगों ने सुनी प्रधानमंत्री के...

                    रायपुर : ’महतारी वंदन’ से आर्थिक आत्मनिर्भरता की ओर बढ़े कदम

                    रायपुर (BCC NEWS 24): महतारी वंदन योजना से महिलाओं...

                    Related Articles

                    Popular Categories