CG NEWS: चाकू मारकर युवक की हत्या… पुरानी रंजिश में किया मर्डर, एक दिन पहले हुई थी बहस; 2 दोस्त एम्स में भर्ती

            RAIPUR: रायपुर में एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। मृतक का नाम आशीष बंजारे है। पुरानी रंजिश में एक दिन पहले ही मृतक का आरोपियों से बहस हुई थी। दोनों की ओर से एक दूसरे को देख लेने की धमकी दी गई थी। फिर दूसरे दिन आशीष पर हमला कर उसकी जान ले ली गई। वहीं इस हमले में आशीष के दो दोस्त घायल हैं। जिनका एम्स में इलाज चल रहा है।

            रविवार शाम 4 बजे की इस वारदात के बाद पुलिस ने एक आरोपी छोटू यादव को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं एक अन्य की तलाश की जा रही है। एक आरोपी हत्या के आरोप में जेल में बंद था। जो हाल ही में छूटा था।

            मृतक आशीष बंजारे की फोटो।

            मृतक आशीष बंजारे की फोटो।


                          Hot this week

                          Related Articles

                          Popular Categories